Bihar School: बिहार में बनने जा रहा है 20 सुपर स्कूल, प्राइवेट स्कूल भी लगेंगे फीके, जानें नाम
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 04 Feb 2025 3:10 PM
बिहार शिक्षा विभाग
Bihar School: बिहार शिक्षा विभाग की ओर से राज्य के सरकारी स्कूलों को मॉडर्न बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. किस जिले में कितने सुपर स्कूल बनाये जायेंगे और इनमें क्या-क्या सुविधाएं होगी आइये जानते हैं.
Bihar School: बिहार की नीतीश सरकार अब राज्य के सरकारी स्कूलों को महंगे प्राइवेट स्कूलों के समान सुविधाएं प्रदान करने की योजना बना रही है. बिहार शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों को मॉडर्न बनाने के लिए कदम उठाए हैं. इन सुपर स्कूलों में अब डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास, खेल परिसर और कॉन्सर्ट हॉल जैसी सुविधाएं शामिल होंगी. शिक्षा विभाग ने इसके लिए बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से 20 स्कूलों का चयन किया है, जिनमें राजधानी पटना के चार स्कूल भी शामिल हैं. इन सभी चयनित स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों की तरह डेवेलोप किया जाएगा.

किन सुविधाओं से लैस होंगे स्कूल
शिक्षा विभाग ने बताया कि फिलहाल राज्य के 20 स्कूलों को मॉडर्न स्कूल के रूप में विकसित का निर्णय हुआ है. विभाग अपनी निगरानी में इन स्कूलों में मेट्रो सिटीज में चल रहे प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर विकसित करेगा. इन 20 स्कूलों में स्मार्ट क्लास, म्यूजिक क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, कॉन्सर्ट हॉल, कंप्यूटर लैब, वायरलेस कंप्यूटर नेटवर्क, आर्गेनिक फार्मिंग , लैब, स्कूलों में सोलर एनर्जी, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सहित अन्य सुविधाएं होगी. शिक्षा विभाग के मुताबिक अगर इन 20 स्कूलों में यह योजना सफल रही तो अगले चरण में दूसरे चरण में फिर 20 स्कूलों को चिह्नित करके विकसित किया जाएगा. फिलहाल, इन स्कूलों को सुपर स्कूल बनाने के लिए 2026 तक का लक्ष्य रखा गया है.
कितनी लागत आएगी
बिहार सरकार ने बताया कि 20 स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों के रूप में विकसित करने के लिए 91.15 करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे. शिक्षा विभाग ने स्कूलों को पैसे का आवंटन बिल्डिंग की स्थिति, एरिया, लोकेशन और इससे छात्रों को होने वाले फायदे को ध्यान में रख करके किया है. सभी मानकों को परखने के बाद विभाग ने 7 स्कूलों को लगभग 35 करोड़ रुपए, 5 स्कूलों को 32 करोड़ रुपए और 8 स्कूलों को 24 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
स्कूलों के नाम जानिए
शिक्षा विभाग ने जिन स्कूलों को सुपर स्कूल बनाने का निर्णय लिया है उनमें पटना कॉलेजिएट, बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल (पटना), शहीद राजेंद्र सिंह उच्च विद्यालय (गर्दनीबाग), राजकीय बालिका उच्च विद्यालय गर्दनीबाग (पटना), बेलोरी (पूर्णिया), राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (पूर्णिया), जिला स्कूल छपरा, राजकीय उच्च विद्यालय तारापुर (मुंगेर), राम लखन सिंह यादव उच्च विद्यालय महुली (मुंगेर), जनता उच्च विद्यालय जीवछघाट (दरभंगा), राजकीय इंटर विद्यालय मुजफ्फरपुर, राजकीय प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय, तुर्की (मुजफ्फरपुर), राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (भागलपुर), लोकनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय(भागलपुर), जिला स्कूल (गया), रंगलाल उच्च माध्यमिक विद्यालय, शेरघाटी (गया), अंचित शाह उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, छपरा, प्लस टू बीकेडी उच्च माध्यमिक विद्यालय, दरभंगा, चगछिया प्रियव्रत उच्च विद्यालय, सहरसा और ली एकेडमी फारबिसगंज, (अररिया) को चुना गया है.
इसे भी पढ़ें: Bihar Job: ‘नीतीश कुमार जो कहते हैं, वह करते हैं’, डिप्टी सीएम ने बताया इस कार्यकाल में कितने लोगों को मिली नौकरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










