पूर्णिया जिले के 14 पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, डीएम ने लोगों से की भागीदारी की अपील

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 18 May 2026 12:33 PM

विज्ञापन

Purnia News

Purnia News: पूर्णिया जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. अब पंचायत स्तर पर ही प्रशासन आपकी समस्याएं सुनेगा और समाधान की कोशिश करेगा. 19 मई को जिले के 14 पंचायतों में विशेष ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन होने जा रहा है.

विज्ञापन

Purnia News: पूर्णिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट. राज्य सरकार के निर्देश पर पूर्णिया जिले में आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों के त्वरित समाधान के लिए पंचायत स्तर पर ‘सहयोग शिविर’ आयोजित करने की पहल शुरू की गयी है. इसी कड़ी में 19 मई को जिले के चयनित 14 पंचायतों में शिविर लगाया जाएगा. जिला पदाधिकारी Anshul Kumar ने लोगों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान प्रशासन के माध्यम से कराएं.

पंचायत स्तर पर मिलेगा समाधान

प्रशासन का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर से राहत देना और स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है.

यह कार्यक्रम राज्य सरकार की सात निश्चय-3 योजना के तहत ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ अभियान के अनुरूप संचालित किया जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक शिविरों में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे, जिससे लोगों को एक ही जगह पर कई सेवाओं और योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी.

इन पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर

19 मई को पूर्णिया पूर्व प्रखंड के चांदी पंचायत भवन, केनगर प्रखंड के परोरा पंचायत सरकार भवन, कसबा प्रखंड के लखन पंचायत भवन और जलालगढ़ के हांसी बेगमपुर पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर आयोजित होगा.

इसी तरह बनमनखी के मोहनिया चकला, बीकोठी के बड़हरा, भवानीपुर के बडहरी और धमदाहा के मोगलिया पुरंदहा पूर्व पंचायत सरकार भवन में भी शिविर लगाया जाएगा.

रूपौली के घुसर टिकापट्टी, बैसा के रौटा, बायसी के असजा मोगजिया, डगरूआ के रामपुर, श्रीनगर के चनका और अमौर के दलमालपुर पंचायत भवन में भी शिविर आयोजित करने की तैयारी पूरी कर ली गयी है.

प्रशासन तक आसान होगी पहुंच

जिला प्रशासन का मानना है कि पंचायत स्तर पर शिविर लगाने से ग्रामीण इलाकों के लोगों को काफी राहत मिलेगी. खासकर वृद्ध, महिलाएं और दूरदराज के ग्रामीण अब बिना जिला मुख्यालय आए अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के सामने रख सकेंगे.

डीएम अंशुल कुमार ने कहा कि शिविरों में प्राप्त शिकायतों और सुझावों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाएगा.

लोगों से अधिक भागीदारी की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचें और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करें. साथ ही अपनी शिकायतों और समस्याओं को दर्ज कराकर समाधान सुनिश्चित करें.

Also Read: शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: बक्सर के सरकारी स्कूलों पर डिजिटल शिकंजा, बेस्ट ऐप से शुरू होगा मॉनिटरिंग सिस्टम

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन