IPO लवर्स ध्यान दें, SME सेगमेंट में खुलेंगे 6 नए मौके 

Published by : Soumya Shahdeo Updated At : 18 May 2026 12:34 PM

विज्ञापन

Upcoming IPO (Photo: Freepik)

Upcoming IPO: इस हफ्ते मेनबोर्ड IPO नहीं, लेकिन SME बाजार में 6 नए IPO खुल रहे हैं. जानिए कौन-कौन सी कंपनियां निवेशकों के लिए लेकर आई हैं मौका.

विज्ञापन

Upcoming IPO: अगर आप इस हफ्ते शेयर बाजार में नए IPO का इंतजार कर रहे हैं, तो एक जरूरी अपडेट है. मेनबोर्ड सेगमेंट में इस हफ्ते कोई भी नया IPO लॉन्च नहीं होगा. यानी बड़े इन्वेस्टर्स के लिए फिलहाल कोई नई मेनबोर्ड एंट्री नहीं है. हालांकि SME सेगमेंट में हलचल बनी रहेगी, जहां कुल 6 नए IPO खुलने वाले हैं. इसके अलावा दो कंपनियों की लिस्टिंग भी इसी हफ्ते तय है. 

कौन-कौन से IPO खुल रहे हैं?

सबसे पहले NFP Sampoorna Foods IPO 18 से 20 मई तक खुला रहेगा. कंपनी ड्राई फ्रूट्स, खासकर काजू प्रोसेसिंग और डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती है. इसका इश्यू साइज 24.53 करोड़ रुपये है और प्राइस बैंड 52 रुपये से 55 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. कंपनी इस रकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल, कर्ज चुकाने और कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए करेगी. इसके बाद Teamtech Formwork Solutions IPO 19 से 21 मई तक खुलेगा. इसका इश्यू 50.15 करोड़ रुपये का है और प्राइस बैंड 61 रुपये से 63 रुपये प्रति शेयर है. कंपनी कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री के लिए फॉर्मवर्क सिस्टम बनाती और किराए पर देती है. 

किन कंपनियों पर रहेगी नजर?

Harikanta Overseas IPO 20 से 22 मई तक इन्वेस्टर्स के लिए खुला रहेगा. 25.63 करोड़ रुपये के इस फ्रेश इश्यू का प्राइस बैंड 91 रुपये से 96 रुपये प्रति शेयर है. कंपनी सिंथेटिक टेक्सटाइल फैब्रिक बनाती है. इसी दौरान Vegorama Punjabi Angithi IPO भी 20 से 22 मई तक खुलेगा. यह 38.30 करोड़ रुपये का इश्यू है, जिसमें फ्रेश इश्यू के साथ OFS भी शामिल है. कंपनी ‘Punjabi Angithi’ नाम से रेस्टोरेंट चेन चलाती है. 

ऑटो और फूड सेक्टर में क्या मौका है?

Autofurnish IPO 21 से 25 मई तक खुला रहेगा. यह 14.60 करोड़ रुपये का फिक्स्ड प्राइस इश्यू है और इसका शेयर भाव 41 रुपये तय किया गया है. कंपनी ऑटोमोबाइल एक्सेसरीज बनाती है और ‘Autofurnish’ व ‘Mototrance’ ब्रांड के तहत काम करती है. वहीं M R Maniveni Foods IPO 22 से 26 मई तक खुला रहेगा. यह 27.04 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू है. प्राइस बैंड 51 रुपये से 52 रुपये प्रति शेयर रखा गया है.  कंपनी दाल की होलसेल सप्लाई करती है और जुटाई गई रकम से नया फैक्ट्री सेटअप लगाएगी. 

इस हफ्ते लिस्टिंग किसकी होगी?

इस हफ्ते RFBL Flexi Pack और Goldline Pharmaceuticals की शेयर बाजार में लिस्टिंग तय है. ऐसे में SME इन्वेस्टर्स के लिए यह हफ्ता काफी एक्टिव रहने वाला है. इनवेस्टमेंट से पहले कंपनी के बिजनेस मॉडल, फंड इस्तेमाल और रिस्क फैक्टर को अच्छी तरह समझना जरूरी है. 

ये भी पढ़ें: तेल की आग में जला शेयर बाजार, सेंसेक्स खुलते ही फिसला

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola