तेल की आग में जला शेयर बाजार, सेंसेक्स खुलते ही फिसला

Indian Stock Market 18 May 2026 (Photo: Canva)
Indian Stock Market 18 May 2026: सेंसेक्स और निफ्टी की कमजोर शुरुआत ने इन्वेस्टर्स की चिंता बढ़ा दी. जानिए बाजार में गिरावट की वजह और आगे किन स्तरों पर नजर रहेगी.
Indian Stock Market 18 May 2026: सोमवार, 18 मई को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत काफी कमजोर रही. ग्लोबल तनाव बढ़ने, कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और रुपये की कमजोरी ने इन्वेस्टर्स की चिंता बढ़ा दी. बाजार खुलते ही BSE सेंसेक्स करीब 890 अंक तक लुढ़क गया, जबकि NSE निफ्टी 23,400 के करीब पहुंच गया. सुबह 9:23 बजे तक सेंसेक्स 783 अंक टूटकर 74,454 पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 232 अंक गिरकर 23,410 के स्तर पर पहुंच गया. बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली.
गिरावट की बड़ी वजह क्या है?
बाजार पर सबसे बड़ा दबाव कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का रहा. ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया. पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईरान से जुड़े हालात ने इन्वेस्टर्स को सतर्क कर दिया है. इसके साथ ही भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 96.18 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक फिसल गया. विदेशी इन्वेस्टर्स की लगातार बिकवाली ने भी बाजार का माहौल खराब किया. इस साल अब तक विदेशी इन्वेस्टर्स 2.19 लाख करोड़ रुपये के शेयर बेच चुके हैं.
किन सेक्टरों में सबसे ज्यादा मार पड़ी?
रियल्टी, PSU बैंक, ऑटो, मेटल और फाइनेंशियल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली. निफ्टी रियल्टी इंडेक्स करीब 2.6% तक टूट गया. टाटा स्टील सबसे बड़ा नुकसान उठाने वाला शेयर रहा और इसमें करीब 4% की गिरावट आई. इसके अलावा पावर ग्रिड, मारुति सुजुकी, SBI, टाइटन और ईचर मोटर्स जैसे बड़े शेयर भी दबाव में रहे.
आगे इन्वेस्टर्स को क्या देखना चाहिए?
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अगर निफ्टी 23,600 के ऊपर टिकता है तो हल्की रिकवरी दिख सकती है. लेकिन अगर यह 23,400 के नीचे जाता है, तो गिरावट और बढ़ सकती है. फिलहाल इन्वेस्टर्स की नजर कच्चे तेल, रुपये की चाल और विदेशी इन्वेस्टर्स की गतिविधियों पर रहेगी. यही तय करेगा कि बाजार संभलेगा या दबाव और बढ़ेगा.
ये भी पढ़ें: 111 डॉलर पार तेल, ट्रंप की चेतावनी से बढ़ी बाजार में बढ़ी टेंशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










