पटना-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल फाइनल, 16 कोच के साथ जानिए किस-किस स्टेशन पर रुकेगी हाईस्पीड ट्रेन
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 14 Jun 2025 8:27 AM
vande bharat express
Vande Bharat: पटना से गोरखपुर के बीच पहली वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारियां पूरी हो गई हैं. 20 जून से इसके शुरू होने की संभावना है. रेलवे ने उद्घाटन समारोह की योजना बना ली है और प्रधानमंत्री कार्यालय से समय मांगा गया है. ट्रेन के शुरू होने से उत्तर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.
Vande Bharat: पटना और गोरखपुर के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है. पाटलिपुत्र जंक्शन से गोरखपुर के लिए प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन के परिचालन का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो चुका है. उम्मीद है कि यह हाईस्पीड ट्रेन आगामी 20 जून से ट्रैक पर दौड़ने लगेगी. रेलवे द्वारा उद्घाटन समारोह की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं और इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से समय मांगा गया है. माना जा रहा है कि स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर इस रूट की वंदे भारत ट्रेन को रवाना कर सकते हैं.
यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा
पटना, मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज और बेतिया के यात्रियों के लिए यह ट्रेन बेहद सुविधाजनक साबित होगी. इससे सफर का समय घटेगा और सुविधा बढ़ेगी. रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन सुबह 6 बजे गोरखपुर से रवाना होकर मुजफ्फरपुर और बेतिया होते हुए पटना पहुंचेगी और वापसी में रात 9 बजे तक गोरखपुर लौट आएगी.
ट्रायल रन इस हफ्ते
सूत्रों के मुताबिक, ट्रेन को गोरखपुर यार्ड में तैयार किया जा रहा है और इसी सप्ताह इसका ट्रायल रन भी किया जाएगा. इससे पहले यह रैक प्रयागराज रूट के लिए लाई गई थी, लेकिन अब उसे पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत पाटलिपुत्र-गोरखपुर रूट पर चलाने का निर्णय लिया गया है.
रेलमंत्री ने की थी घोषणा
कुछ दिन पहले गोरखपुर और बेतिया दौरे पर आए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ट्रेन के संचालन की घोषणा की थी. अब ट्रेन के उद्घाटन को लेकर पटना मंडल प्रशासन पूरी तरह तैयार है और जैसे ही पीएमओ से स्वीकृति मिलेगी, ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी जाएगी. यह ट्रेन उत्तर बिहार और पूर्वी यूपी के लाखों यात्रियों के लिए आधुनिक रेल यात्रा का एक नया अनुभव लेकर आएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










