अब बिहार में भी मिलेगा शिमला-मनाली और दार्जिलिंग जैसा सुकून! घूम आइए इन हिल स्टेशनों पर, छुट्टियां बनेंगी खास और यादगार
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 13 Jun 2025 1:40 PM
tourist places in bihar
Tourist Places In Bihar: अगर आप शिमला, मनाली या दार्जिलिंग जैसी ठंडी और खूबसूरत जगहों पर घूमने का सपना देख रहे हैं, तो अब इसके लिए दूर जाने की जरूरत नहीं है. बिहार में भी कुछ ऐसे शानदार हिल स्टेशन्स और पर्यटन स्थल हैं, जहां आप पहाड़ों जैसा सुकून और प्राकृतिक सौंदर्य एक साथ महसूस कर सकते हैं. ये लोकेशंस आपकी छुट्टियों को यादगार बना देंगे.
Tourist Places In Bihar: गर्मियों की चिलचिलाती धूप से बचने के लिए अब आपको दूर पहाड़ों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी. बिहार के में स्थित ये प्राकृतिक झरने आपको प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव कराएंगे और गर्मी से राहत दिलाएंगे. यहां के झरनों की खूबसूरती और ठंडक आपको मोहित कर देगी. आइए जानते हैं इन झरनों के बारे में जो आपकी गर्मी की छुट्टियों को बनाएंगे यादगार.
मांझर कुंड
अगर आप गर्मी में किसी शांत और ठंडी जगह की तलाश कर रहे हैं, तो मांझर कुंड जरूर जाएं. सासाराम से सिर्फ 15 किलोमीटर दूर, कैमूर की पहाड़ियों के बीच बसा ये झरना आपको ठंडे पानी की ताजगी और हरियाली से घिरा सुकून भरा माहौल देता है. खासकर सावन और राखी के समय यहां लगने वाला पारंपरिक मेला इसे और भी खास बना देता है. प्रकृति के करीब कुछ पल बिताने के लिए ये जगह परफेक्ट है.

धुआं कुंड
धुआं कुंड, सासाराम से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक शानदार झरना है, जो गर्मियों में घूमने के लिए बेहतरीन जगह है. यह झरना अपने तेज बहाव और पानी की भाप जैसी फुहारों के कारण “धुआं” कुंड कहलाता है. हरियाली से घिरी यह जगह प्राकृतिक शांति और ठंडक का अहसास कराती है. अगर आप गर्मी की छुट्टियों में प्रकृति के बीच कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो धुआं कुंड जरूर जाएं.

तुतला भवानी झरना
तुतला भवानी झरना, बिहार में तिलौथू के पास और डेहरी-ऑन-सोन से लगभग 20 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थितएक खूबसूरत प्राकृतिक स्थल है, जो गर्मियों में घूमने के लिए बेहद शानदार जगह है. यह झरना पहाड़ियों और घने जंगलों के बीच स्थित है, जहां मां तुतला भवानी का प्राचीन मंदिर भी है. यहां का ठंडा पानी और हरियाली पर्यटकों को शांति और सुकून का अनुभव कराती है. यह जगह खासकर एडवेंचर लवर्स और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है.

कशिश झरना
बिहार के रोहतास जिले में स्थित कशिश झरना एक छिपा हुआ प्राकृतिक रत्न है, जो अमझोर क्षेत्र के कछुआर गांव के पास, एनएच-119 से सटे घने जंगलों के बीच बसा है. लगभग 800 फीट की ऊंचाई से गिरता यह जलप्रपात शांत पहाड़ियों और हरियाली के बीच बेहद सुन्दर दृश्य पेश करता है. गर्मियों में यहां की ठंडी हवाएं और शांत वातावरण सुकून का अनुभव कराते हैं. ट्रेकिंग और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है.

गीता घाट
गीता घाट झरना बिहार के नवहट्टा प्रखंड और सासाराम सीमा के पास बांध क्षेत्र में स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल है. यह झरना अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है. गीता घाट आश्रम की उपस्थिति इसे आध्यात्मिक बनाती है. यह स्थल ट्रेकिंग, योग और आत्मचिंतन के लिए आदर्श है. गर्मियों के लिए शांत और ठंडी जगह की तलाश करने वालों के लिए यह स्वर्ग साबित होता है.

(सहयोगी सुमेधा श्री की रिपोर्ट)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










