तेजस्वी यादव के ऐलान से पांचवी सीट का फंस सकता है पेच, NDA के खिलाफ उतारेंगे उम्मीदवार

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 26 Feb 2026 10:21 PM

विज्ञापन

तेजस्वी यादव की फाइल फोटो

Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है. तेजस्वी यादव ने एनडीए के खिलाफ उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है. जिसके बाद पांचवीं सीट पर मुकाबला और क्रॉस वोटिंग की चर्चाएं तेज हो गई हैं.

विज्ञापन

Rajya Sabha Election 2026: पांच सीटों पर होने वाला राज्यसभा चुनाव अब सियासी रोमांच में बदल गया है. राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी भी मैदान में उतरेगी. उन्होंने कहा कि एनडीए के सामने महागठबंधन अपना उम्मीदवार खड़ा करेगा. इसके साथ ही राजनीतिक समीकरण तेज हो गए हैं.

तेजस्वी का दावा, ‘हमारे पास पर्याप्त संख्या बल’

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि महागठबंधन मजबूत स्थिति में है. उम्मीदवारों के नाम पर मंथन चल रहा है. पार्टी वरिष्ठ नेताओं और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखकर फैसला लेगी. कुछ ही दिनों में नामों की घोषणा की जाएगी.

उन्होंने विधानसभा में संख्या बल की कमी के दावों को खारिज कर दिया. उनका कहना है कि चुनाव परिणाम चौंकाने वाले हो सकते हैं.

किन सीटों पर है मुकाबला

बिहार की पांच सीटें खाली हो रही हैं. इनमें जेडीयू के हरिवंश नारायण सिंह और रामनाथ ठाकुर, आरजेडी के प्रेमचंद गुप्ता और एडी सिंह, तथा रालोमो के उपेंद्र कुशवाहा की सीटें शामिल हैं. अगले महीने इन पर मतदान होना है.

नामांकन शुरू, 16 मार्च को मतदान

नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अंतिम तारीख 5 मार्च तय की गई है. मतदान 16 मार्च को होगा और उसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे. अभी तक किसी दल ने औपचारिक रूप से नामांकन नहीं किया है.

चार सीटों पर एनडीए मजबूत

विधानसभा में एनडीए के 202 विधायक हैं. एक सीट जीतने के लिए 41 विधायकों का समर्थन जरूरी है. इस गणित के हिसाब से एनडीए चार सीटें आसानी से निकाल सकता है. लेकिन पांचवीं सीट के लिए उसे तीन अतिरिक्त विधायकों की जरूरत होगी. यही सीट सबसे दिलचस्प बन गई है.

महागठबंधन की रणनीति

महागठबंधन को एक सीट जीतने के लिए छह अतिरिक्त वोट चाहिए होंगे. तेजस्वी की नजर Asaduddin Owaisi की पार्टी AIMIM और मायावती की बसपा के विधायकों पर बताई जा रही है. हालांकि एआईएमआईएम ने खुद उम्मीदवार उतारने का संकेत दिया है.

क्रॉस वोटिंग की आशंका

पांचवीं सीट पर दोनों खेमों के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है. ऐसे में क्रॉस वोटिंग की चर्चा तेज है. राजनीतिक हलकों में कहा जा रहा है कि असली खेल मतदान के दिन दिखेगा. आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने दावा किया है कि अगर पार्टी हिना शहाब को उम्मीदवार बनाती है तो समीकरण बदल सकते हैं.

Also Read: क्या पवन सिंह को मिलेगा इंतजार का फल? नितिन नवीन से मिलने के बाद कह दी ये बात

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन