परिमार्जन और दाखिल-खारिज की परेशानी होगी दूर, जमीन सुधार का बड़ा ब्लूप्रिंट तैयार

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 26 Feb 2026 8:13 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Bhumi: मुंगेर में 28 फरवरी को राजस्व प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन होगा. सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस कैंप में विभाग के प्रधान सचिव और दो दर्जन बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे. यहां जमीन सर्वे, दाखिल-खारिज और परिमार्जन के अटके मामलों का तेजी से निपटारा किया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Bhumi: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से 28 फरवरी को मुंगेर में राजस्व प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इसको लेकर विभाग के अपर सचिव आजीव वत्सराज ने मुंगेर के कलेक्टर को पत्र भेजकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है. कार्यक्रम मुंगेर के प्रेक्षा गृह हॉल में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा.

यह आयोजन दो हिस्सों में होगा. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रखी गई है. कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल करेंगे. इस मौके पर जिले के सभी राजस्व अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे.

कई मुद्दों पर चर्चा होगी

बैठक में जमीन से जुड़े कई बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. परिमार्जन प्लस की प्रगति, दाखिल-खारिज और रजिस्ट्रेशन के लंबित मामले, जमीन विवादों का समाधान, सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, डीसीएलआर कोर्ट में लंबित केस, भूमि मापी की स्थिति और राजस्व न्यायालय प्रबंधन सिस्टम की समीक्षा की जाएगी. इसके साथ ही राज्य में चल रहे भूमि सर्वेक्षण की ताजा स्थिति पर भी फोकस रहेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विवाद कम करना प्राथमिकता

सरकार का कहना है कि जमीन विवाद को कम करना उसकी प्राथमिकता है. इसी वजह से समय-समय पर स्पेशल अभियान चलाए जाते हैं. इस बार मुंगेर अनुमंडल को चुना गया है. यहां लोगों और रैयतों की समस्याएं सीधे सुनकर समाधान करने की कोशिश की जाएगी.

विभाग ने कहा है कि कार्यक्रम तय मानक प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार आयोजित होगा. मुंगेर के अपर समाहर्ता को पूरी तैयारी और रिपोर्ट इकट्ठा करने की जिम्मेदारी दी गई है. इस कार्यक्रम में विभाग के सचिव जय सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे.

कार्यक्रम में दो दर्जन से अधिक अधिकारी मौजूद रहेंगे. वे लोगों की शिकायतें सुनेंगे और मौके पर समाधान की दिशा में कदम उठाएंगे. विभाग का दावा है कि इससे जमीन से जुड़े मामलों के निपटारे में तेजी आएगी और आम लोगों को राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: सीमांचल में जल्द शुरू होगा बड़ा अभियान, शाह बोले- गरीबों का राशन छीनने वालों की खैर नहीं

पटना से डोभी तक बनेगा 130 किमी लंबा ग्रीन कॉरिडोर, किनारे लगेंगे आम और जामुन के पेड़

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन