पटना–गया रूट के यात्रियों की बढ़ी परेशानी, रात 8 बजे की लोकल ट्रेन बहाल करने की मांग तेज

Author Karunatiwari|Edited by Karuna Tiwari
Updated:
विज्ञापन
पटना–गया लोकल ट्रेन

पटना–गया लोकल ट्रेन

Patna–Gaya Local Train: बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने पटना से रात 8 बजे गया जाने वाली लोकल ट्रेन दोबारा शुरू करने की मांग की है.

विज्ञापन

Patna–Gaya Local Train: बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक और दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक को पत्र भेजकर पटना जंक्शन से रात 8 बजे गया के लिए चलने वाली दैनिक लोकल पैसेंजर ट्रेन सेवा दोबारा शुरू करने की मांग की है. चैम्बर ने बताया कि इस संबंध में 28 अप्रैल को भी अनुरोध किया गया था, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है.

दैनिक यात्रियों को हो रही है परेशानी

चैम्बर अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने कहा कि गया और बीच के छोटे-छोटे स्टेशनों से बड़ी संख्या में लोग रोज रोजगार, पढ़ाई और अन्य कार्यों के लिए पटना आते हैं. अधिकांश निजी संस्थान शाम 6 बजे के बाद बंद होते हैं, लेकिन उसके बाद गया की ओर जाने वाली ट्रेनें मुख्य रूप से एक्सप्रेस हैं, जिनका छोटे स्टेशनों पर ठहराव नहीं होता. इससे दैनिक यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

छात्रों और कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

चैम्बर ने रेल प्रशासन से अनुरोध किया है कि पहले की तरह रात 8 बजे पटना से गया के लिए लोकल पैसेंजर ट्रेन का संचालन फिर शुरू किया जाए. इससे दैनिक यात्रियों, कर्मचारियों, छात्रों और छोटे कारोबारियों को सुरक्षित, सस्ती और सुविधाजनक यात्रा की सुविधा मिल सकेगी.

रेल प्रशासन के फैसले का इंतजार

बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने उम्मीद जताई है कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन इस मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेगा. फिलहाल, रात 8 बजे की लोकल ट्रेन सेवा बहाल करने की मांग लगातार तेज हो रही है.

ALSO READ: पटना के इस इलाके में फल व्यापारी को दिन-दहाड़े मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस


विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन