पटना के इस इलाके में फल व्यापारी को दिन-दहाड़े मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
घटनास्थल की तस्वीर
Patna Crime News: पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र की बाजार समिति फल मंडी में एक फल व्यापारी को दिनदहाड़े गोली मार दी गई. घायल व्यापारी को गंभीर हालत में PMCH में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Patna Crime News: राजधानी पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित बाजार समिति फल मंडी में मंगलवार को एक फल व्यापारी को गोली मार दी गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावर ने साइलेंसर लगे हथियार से फायरिंग की. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
आपके शहर में
घायल व्यापारी की हालत गंभीर
गोली लगने के बाद घायल फल व्यापारी को आनन-फानन में इलाज के लिए PMCH में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है.
हमलावरों की तलाश जारी
पुलिस घटना के कारणों और हमलावरों की पहचान करने में जुटी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा.
ALSO READ: बिहार में बनेगा पहला आर्यभट्ट स्पेस क्लब, ISRO के सहयोग से छात्रों को मिलेगी स्पेस साइंस की ट्रेनिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए