पुलों के गिरने का दोष पीएम व सीएम विपक्ष को ही देंगे : लालू

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बिहार में गिर रहे पुलों पर प्रतिक्रिया देते हुए एनडीए सरकार पर कटाक्ष किया है.
संवाददाता,पटना राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बिहार में गिर रहे पुलों पर प्रतिक्रिया देते हुए एनडीए सरकार पर कटाक्ष किया है. कहा है कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार इसका दोष भी मुगलों, अंग्रेजों और विपक्षियों को ही देंगे. गुरुवार को उन्होंने अपने औपचारिक एक्स हैंडल पर लिखा है कि 15 दिन में 12 पुल गिर चुके है. पुलियों का कोई हिसाब-किताब नहीं है. तेजस्वी ने भी कसा तंज : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि चार जुलाई की सुबह बिहार में एक और पुल गिर गया.18 जून से लेकर अभी तक 12 पुल ध्वस्त हो चुके हैं. उन्होंने एनडीए नेताओं पर कटाक्ष किया है कि अपनी इन उपलब्धियों पर प्रधानमंत्री और सीएम खामोश और निरुत्तर हैं. कहा कि एनडीए नेता सोच रहे है कि इस मंगलकारी भ्रष्टाचार को जंगलराज में कैसे परिवर्तित करें?
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




