सभी रजिस्ट्री ऑफिस में अगले माह से ऑनलाइन रजिस्ट्री

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Oct 2024 12:37 AM

विज्ञापन

राज्य के निबंधन कार्यालयों में चरणवार तरीके से इ-निबंधन सुविधा शुरू करने की प्रक्रिया जारी है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना राज्य के निबंधन कार्यालयों में चरणवार तरीके से इ-निबंधन सुविधा शुरू करने की प्रक्रिया जारी है. अभी तक 16 निबंधन कार्यालयों में यह सुविधा थी. 15 और नये कार्यालयों में इ-निबंधन की सुविधा शुरू कर दी गयी है. 28 अक्टूबर तक 85 निबंधन कार्यालयों में इ-निबंधन की सुविधा शुरू करने का लक्ष्य है. वहीं अगले माह नवंबर से सभी 136 निबंधन कार्यालयों में इ-निबंधन की सुविधा शुरू हो जायेगी. नये इ-निबंधन साफ्टवेयर में आमजन को घर बैठे आनलाइन रजिस्ट्री के आवेदन की सुविधा मिलेगी. नये साफ्टवेयर में लोगों को भूमि की श्रेणी और उस पर देय शुल्क की जानकारी स्वयं मिलेगी. संपत्ति बेचने वाले का आधार प्रमाणीकरण भी सुनिश्चित होगा. नई व्यवस्था में खरीद-बिक्री से संबंधित व्यक्ति को मात्र एक बार फोटो, फिंगर प्रिंट तथा एकरारनामा के लिए ही निबंधन कार्यालय आना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन