साथी पोर्टल पर लांच हुआ जेइइ मेन, नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन क्लास

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Oct 2024 12:36 AM

विज्ञापन

नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीइआरटी) ने कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स की तैयारी के लिए ऑनलाइन क्लास लांच कर दी है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीइआरटी) ने कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स की तैयारी के लिए ऑनलाइन क्लास लांच कर दी है. एनसीइआरटी ने अपनी वेबसाइट पर सेल्फ असेसमेंट टेस्ट एंड हेल्प फॉर एंट्रेंस एग्जाम (साथी) योजाना लॉन्च की है. इसके जरिये स्टूडेंट्स जेइइ मेन, नीट व एसएससी जैसी परीक्षा की तैयारी फ्री में कर सकते हैं. एनसीइआरटी ने कहा है कि कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स इसका लाभ ले सकते हैं. आर्थिक स्थिति से कमजोर स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर यह तैयार किया गया है. अक्सर कोचिंग इंस्टीट्यूट्स में फीस के कारण गरीब बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाते हैं. वह सेल्फ स्टडी पर फोकस रहते हैं. इसी को ध्यान में रख कर यह क्लास सभी के लिए लांच किया गया है. यहां जेइइ, नीट और एसएससी के लिए देश के प्रतिष्ठित एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स के प्रोफेसर्स और सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स स्टूडेंट्स को गाइड करेंगे. यहां वीडियो लेक्चर्स और स्टडी मटेरियल बिना किसी शुल्क के स्टूडेंट्स डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा यहां स्टूडेंट्स की परफॉर्मेंस मॉनिटर करने के लिए मॉक टेस्ट और टॉपिक वाइज टेस्ट भी होगा. साथ ही समय-समय पर इस प्लेटफॉर्म पर वेबिनार और डाउट क्लास भी आयोजित की जायेगी. इसकी सूचना लगातार अपडेट की जायेगी. एनसीइआरटी ने कहा है कि न्यू एजुकेशन पॉलिसी 2020 के तहत सभी के लिए शिक्षा की समान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत की गयी है. इसका उद्देश्य महंगे कोचिंग सेंटर्स पर स्टूडेंट्स की निर्भरता कम करना और हर एक स्टूडेंट्स तक रिसोर्सेज पहुंचाना उद्देश्य है. एनसीइआरटी ने इसकी शुरुआत आइआइटी कानपुर के साथ मिलकर की है. यहां हिंदी, इंग्लिश, तेलुगू, मराठी समेत कई भाषाओं में फ्री कोचिंग की सुविधा मौजूद रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन