ePaper

निशांत कुमार ने दिया तेजस्वी यादव को करारा जबाव, पूछा- 20 वर्षों से किसकी नकल कर रहे हैं नीतीश कुमार

Updated at : 18 Aug 2025 1:23 PM (IST)
विज्ञापन
निशांत कुमार ने दिया तेजस्वी यादव को करारा जबाव, पूछा- 20 वर्षों से किसकी नकल कर रहे हैं नीतीश कुमार

Nishant Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने बताया है कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने तेजस्वी यादव के आरोपों को खारिज किया और नीतीश कुमार के कामकाज की सराहना की.

विज्ञापन

Nishant Kumar: पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब धीरे-धीरे राजनीतिक बयान देने लगे हैं. तेजस्वी यादव की ओर से यह कहे जाने पर कि नीतीश कुमार ने उनकी घोषणाओं की नकल की है, निशांत कुमार ने दो टूक जवाब दिया है. निशांत कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि क्या नीतीश कुमार 20 साल से उनकी नकल कर रहे हैं. 20 साल से वे लगातार अच्छा काम कर रहे हैं.

नीतीश कुमार ने किया हर क्षेत्र में काम

निशांत कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने हर क्षेत्र में काम किया है. नीतीश कुमार ने 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की, आरक्षण दिया और जातिगत जनगणना कराई. आज बिहार में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं में जो सुधार दिख रहा है, वो नीतीश कुमार के शासनकाल में हुए काम को दिखाता है. नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर उठे सवाल पर निशांत कुमार ने कहा कि उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है.

राहुल पर बोलने से बचते रहे निशांत

विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनाने को लेकर निशांत कुमार ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी. जब निशांत से पूछा गया कि सरकार किसकी बनेगी, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि एनडीए जीत रहा है और मुख्यमंत्री तो नीतीश कुमार ही बनेंगे. एसआईआर के खिलाफ राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ को लेकर पूछे गए सवाल पर निशांत ने सीधे जवाब देने से बचते दिखे. उन्होंने बस इतना कहा कि यह मामला चुनाव आयोग से जुड़ा है और पूरा विषय चुनाव आयोग ही देखेगा.

Also Read: MLC हो या MLA, बिहार विधानमंडल के सभी सदस्य अब कहे जायेंगे ‘विधायक’

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन