Bihar News: मोदी सरकार के मंत्री राजभूषण निषाद को कोर्ट में क्यों करना पड़ा सरेंडर? जानिए पूरा मामला
राजभूषण निषाद की फाइल फोटो
Bihar News: केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री और मुजफ्फरपुर सांसद डॉ. राजभूषण निषाद ने मतदान की गोपनीयता भंग करने के मामले में बुधवार को एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट में सरेंडर किया. कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी. यह मामला लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान मतदान केंद्र पर ईवीएम की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से जुड़ा है.
Bihar News: लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान मतदान की गोपनीयता भंग करने के मामले में मोदी सरकार के जलशक्ति राज्य मंत्री और मुजफ्फरपुर से सांसद डॉ. राजभूषण निषाद ने बुधवार को एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट में सरेंडर कर दिया. विशेष कोर्ट ने उन्हें दस-दस हजार रुपये के दो मुचलकों और जमानतदारों के साथ सशर्त जमानत दे दी. मामले की अगली सुनवाई 2 जुलाई को होगी.
मामला 6 मई 2019 का है…
यह मामला 6 मई 2019 का है, जब निषाद ने मुजफ्फरपुर संसदीय सीट से वीआईपी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए मतदान केंद्र पर ईवीएम में वोट डालते समय बैलेट यूनिट और वीवीपैट की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी. तत्कालीन सहायक निर्वाचक पदाधिकारी व मुशहरी के सीओ नागेंद्र कुमार ने 8 मई 2019 को नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी.
विशेष कोर्ट में दाखिल की गई थी चार्जशीट
पुलिस ने जांच के बाद 27 मई 2020 को डॉ. राजभूषण निषाद के खिलाफ विशेष कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी. कोर्ट ने 30 अप्रैल 2024 को चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए समन जारी कर उन्हें उपस्थित होने का आदेश दिया था. इसके बाद राजभूषण निषाद ने बुधवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर जमानत की अर्जी दी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया.
2019 में हारे चुनाव फिर थामा भाजपा का दामन
डॉ. राजभूषण निषाद 2019 में भाजपा प्रत्याशी अजय निषाद से चुनाव हार गए थे. इसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए. दिलचस्प बात यह है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अजय निषाद का टिकट काटकर डॉ. राजभूषण को उम्मीदवार बनाया, जिन्होंने अबकी बार कांग्रेस में शामिल हुए अजय निषाद को हराया.
अब 2 जुलाई को होगी सुनवाई
यह मामला एक बार फिर सियासी गलियारों में चर्चाओं का केंद्र बन गया है. हालांकि केंद्रीय मंत्री को फिलहाल राहत मिल गई है, लेकिन कोर्ट में सुनवाई जारी है. अब सबकी नजरें 2 जुलाई की सुनवाई पर टिकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










