तेजस्वी क्यों नहीं करते निशांत की एंट्री का विरोध? प्रशांत किशोर ने किया खुलासा, CM नीतीश का किया बचाव
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 19 Jun 2025 10:37 AM
प्रशांत किशोर और निशांत की फोटो
Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की अटकलों पर जन सुराज नेता प्रशांत किशोर ने विराम लगाने की कोशिश की है. गोपालगंज में उन्होंने साफ कहा कि निशांत न पहले राजनीति में थे, न आगे कभी आएंगे. साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव पर परिवारवाद फैलाने का आरोप भी लगाया.
Bihar Politics: बिहार में साल के अंत में संभावित विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. इस बार निशाने पर हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार. उनके राजनीति में आने की अटकलों पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है. गोपालगंज में मीडिया से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि “निशांत कुमार अब तक राजनीति में नहीं आए हैं और न ही भविष्य में आएंगे. यह सिर्फ अफवाह है, जिसे परिवारवाद से घिरे नेता हवा दे रहे हैं.”
‘नीतीश कुमार का बेटा भी राजनीति में आए…’
प्रशांत किशोर ने सीधे-सीधे राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा, “जिन लोगों पर खुद परिवारवाद का आरोप है, वे चाहते हैं कि नीतीश कुमार का बेटा भी राजनीति में आए, ताकि वे कह सकें कि हम ही अकेले नहीं हैं. पूरे बिहार में यही चल रहा है. लेकिन यह झूठ है, और जनता समझती है कि सच्चाई क्या है.”
‘हमाम में सब नंगे हैं…’
पीके ने दावा किया कि यह अफवाह तेजस्वी जैसे नेताओं द्वारा फैलाई जा रही है ताकि ‘हमाम में सब नंगे हैं’ वाली कहावत चरितार्थ हो जाए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी खुद विरासत में राजनीति पाने वाले नेता हैं, जिनके पास कोई प्रशासनिक अनुभव नहीं है.
‘नीतीश अपने बेटे को राजनीति में नहीं लाएंगे’
हाल ही में जेडीयू के एक सांसद द्वारा निशांत कुमार को नालंदा से चुनाव लड़ने का न्योता दिए जाने पर भी प्रशांत किशोर ने कहा, “यह केवल दिखावे की बात है. इसमें नीतीश कुमार की सहमति नहीं है. मैं उन्हें जानता हूं, वे अपने बेटे को राजनीति में नहीं लाना चाहते.”
गौरतलब है कि निशांत कुमार सार्वजनिक जीवन से दूर रहते हैं और अब तक राजनीति से दूरी बनाए रखी है. ऐसे में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उनके नाम को हवा देना विपक्षी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. इस बयान के बाद बिहार की सियासत में परिवारवाद बनाम जन सरोकार की बहस एक बार फिर गर्मा गई है.
Also Read: जनसुराज पार्टी से CM फेस का नाम आया सामने, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी बड़ी जानकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










