ePaper

Bihar News: 'बिहार में कानून का राज बनाए रखना…', राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपराधियों को चेताया

Updated at : 26 Jan 2025 2:53 PM (IST)
विज्ञापन
Arif Mohammad Khan

बिहार गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान

Bihar News: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि बिहार में क्राइम पर लगाम लगाने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है. उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षकों की बड़े पैमाने पर बहाली हुई, जिसके कारण शिक्षक-छात्र अनुपात राष्ट्रीय औसत के बराबर पहुंच गया है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में 76वां गणतंत्र दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर मुख्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया. यहां राज्य के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने ध्वजारोहण किया और लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज है और इसे बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने बिहार सरकार के सुशासन के साथ न्याय और विकास के संकल्प की बात कही. राज्य के सभी वर्गों के विकास के लिए सरकार संकल्पबद्ध है.

बिहार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और सीएम नीतीश कुमार

क्राइम कंट्रोल करने के लिए काम कर रही सरकार

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस की संख्या में बढ़ोतरी की गई है. इसको लेकर पुलिस बल की संख्या में वृद्धि की गई है तथा पुलिस थानों की संख्या बढ़ाई जा रही है. लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इमरजेंसी सेवा डायल की सुविधा शुरू की गई है. अब तक 20 लाख से अधिक लोग आपातकालीन सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहार सरकार का काम गिनाया

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि राज्य में सांप्रदायिक एवं सामाजिक सुधार का माहौल कायम है और सांप्रदायिक तनाव की कोई घटना सामने आने पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने प्रदेश के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार सरकार द्वारा 2006 से ही कब्रिस्तानों की घेराबंदी की जा रही है, अब तक 8000 से ज्यादा कब्रिस्तानों की घेराबंदी की गई है. उन्होंने कहा कि 2016 से मंदिरों की चहारदीवारी का भी निर्माण हो रहा है.

इसे भी पढ़ें: पटना एयरपोर्ट पर एक साथ खड़े होंगे 11 हवाई जहाज, नए टर्मिनल भवन पर आया बड़ा अपडेट

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी कोने से राजधानी पटना पहुंचने के लिए छह घंटे के समय के लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है, अब पांच घंटे में पटना पहुंचने के लिए बड़े पैमाने पर पुल और सड़कों का निर्माण किया गया है. रोजगार और नौकरी की चर्चा करते हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि बिहार में शिक्षकों की बड़े पैमाने पर बहाली हुई, जिसके कारण शिक्षक-छात्र अनुपात राष्ट्रीय औसत के बराबर पहुंच गया है. उन्होंने दावा किया कि सरकार ने 10 लाख नौकरियां देने का वादा किया था, जिसमें से नौ लाख नौकरी दी जा चुकी है.

इसे भी पढ़ें: Video: ‘अनंत सिंह ने किया कानून का पालन’, मोकामा गोलीकांड पर बोले अशोक चौधरी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन