Patna News: पटना एयरपोर्ट पर एक साथ खड़े होंगे 11 हवाई जहाज, नए टर्मिनल भवन पर आया बड़ा अपडेट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 26 Jan 2025 3:23 PM

विज्ञापन

पटना एयरपोर्ट नया टर्मिनल भवन (प्रतीकात्मक)

Patna Airport Update: पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने पटना एयरपोर्ट पर चल रहे विकास के कामों पर नया अपडेट दिया है. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द पटना एअरपोर्ट नए अंदाज में नजर आएगा.

विज्ञापन

Patna Airport Update: पटना एयरपोर्ट पर अब एक साथ 11 हवाई जहाज खड़ी हो सकेगी. यहां का नया टर्मिनल भवन बनकर तैयार हो गया है. पहले पटना एयरपोर्ट पर पांच हवाई जहाज को ही एक साथ खड़ी करने की सुविधा थी. यहां हवाई जहाज की संख्या बढ़ने के बाद एयरपोर्ट इलाके में ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ सकता है. पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने इस मामले को लेकर बीएसआरडीसीएल के मैनिजिंग डायरेक्टर शीर्षत कपिल अशोक और एसएसपी अवकाश कुमार के साथ इलाके का निरीक्षण किया. डीएम ने अपडेट में बताया कि पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल बिल्डिंग का संचालन अप्रैल 2025 से शुरू होने की संभावना है.

Patna dm chandrashekhar singh

एयरपोर्ट के नजदीक के तीनों सड़कों की बढ़ेगी चौड़ाई

पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रहे इसलिए टैक्सी ट्रैक भी बन रहा है. प्लेनों की फ्रिक्वेंसी में वृद्धि होने से यात्रियों की संख्या में भी लगभग दोगुनी होने की संभावना है. वाहनों और यात्रियों के आवागमन के लिए नए टर्मिनल बिल्डिंग पर आगमन और प्रस्थान मार्ग बनाने का भी प्रस्ताव है. इसके अलावा एयरपोर्ट के आसपास के तीनों सड़कों के चौड़ीकरण का भी काम होगा. इसमें राजा बाजार की ओर जाने वाली सड़क, पीर अली मार्ग और बीएसएपी की ओर जाने वाली सड़क शामिल है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

स्लिप रोड बनाने पर होगा विचार

पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पटना एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल के एक्जिट पर 3 जगह से स्लिप रोड बनाने के योजना पर भी आने वाले दिनों में अध्ययन किया जाएगा. बीएसआरडीसीएल द्वारा नए टर्मिनल भवन के संचालन की स्थिति में दीर्घकालीन योजना के तौर पर फ्लाईओवर-अंडरपास के निर्माण का भी प्रस्ताव दिया गया. अगर सबकुछ मानकों के मुताबिक रहेगा तो बहुत जल्द पटना एयरपोर्ट नए अंदाज में दिखेगा.

इसे भी पढ़ें : Video: ‘अनंत सिंह ने किया कानून का पालन’, मोकामा गोलीकांड पर बोले अशोक चौधरी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन