Video: 'अनंत सिंह ने किया कानून का पालन', मोकामा गोलीकांड पर बोले अशोक चौधरी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 26 Jan 2025 12:52 PM

Video Anant Singh: बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि अनंत सिंह एक जनप्रतिनिधि हैं और उन्होंने मर्यादा का पालन किया है. कोई गोली चलाएगा तो सामने वाला भी सेल्फ डिफेंस करेगा ही.
Video Anant Singh: बिहार के मोकामा में हुई गोलीबारी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इसी बीच, बिहार के मंत्री अशोक चौधरी पूर्व विधायक अनंत सिंह के बचाव में उतर आए हैं. उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ने कानून का पालन किया और एक जनप्रतिनिधि होने के धर्म को निभाया है. मंत्री अशोक चौधरी ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि अनंत सिंह ने कानून का पालन किया है. अगर कोई गोली चलाएगा तो सेल्फ डिफेंस में कदम उठाना पड़ता है. कानून का पालन करके जेल गए, अब जो न्यायिक प्रणाली में फैसला होगा, उसका अनुपालन करेंगे.
अनंत सिंह सेल्फ डिफेंस में उठाया कदम
बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि कई मौकों पर जनप्रतिनिधि से लोग बार-बार आग्रह करते हैं. इस कारण जनता के दबाव में जनप्रतिनिधि को क्षेत्र में पहुंचना पड़ता है. किसी के ऊपर अगर कोई गोली चलाएगा, तो सेल्फ डिफेंस में कदम उठाना पड़ता है. अनंत सिंह तो अपने क्षेत्र के लोगों, जनता की सुरक्षा में गए थे और कानून का भी पालन किया. विपक्ष के सवाल उठाए जाने पर मंत्री अशोक चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि अनंत सिंह ने तो कानून का पालन किया. लेकिन, राजद के शासन में तो सरकार पोषित किस तरह से अपराध हुआ करते थे, किस तरह से हत्या हुआ करती थी, किस तरह से आपराधिक घटनाएं हुआ करती थी, किस तरह से रंगदारी मांगी जाती थी, किस तरह से किडनैपिंग होती थी, सबको पता है.

इसे भी पढ़ें: Patna News: पटना में बनेगा 6 किलोमीटर लंबा रिवर फ्रंट, दीघा से कलेक्ट्रेट तक होगा डेवलप
अशोक चौधरी बोले- अनंत सिंह ने मर्यादा का भी पालन किया
बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि अनंत सिंह ने कानून का पालन किया है और जनप्रतिनिधि की मर्यादा का भी पालन किया है. इसमें कौन बुरी बात है. बता दें कि 22 जनवरी को मोकामा के नौरंगा-जलालपुर गांव में अनंत सिंह के समर्थक और सोनू-मोनू गैंग के बीच फायरिंग हुई थी. इसके बाद दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. फिलहाल अनंत सिंह जेल में हैं.
इसे भी पढ़ें: Padma Award 2025: शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्मविभूषण, सुशील कुमार मोदी को पद्मभूषण, राष्ट्रपति ने किया ऐलान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए