Lok Sabha Poll: गया व औरंगाबाद में मतदान की गति धीमी, एक बूथ पर 4 घंटे में पड़े 3 वोट

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

Lok Sabha Poll: पटना. लोकसभा चुनाव के पहले चरण की चार लोकसभा सीटों पर मतदान काफी धीमा है. लोग वोट देने के लिए घर से नहीं निकल रहे हैं. आरक्षित गया सीट पर तो फिर भी स्थिति ठीक है, लेकिन औरंगाबाद में वोट प्रतिशत काफी कम है.

विज्ञापन

Lok Sabha Poll: पटना. पहले चरण की चार लोकसभा सीटों पर 11 बजे तक वोटिंग प्रतिशत जारी कर दिया गया है. सुरक्षित सीटों पर मतदान का प्रतिशत अच्छा रहा. वहीं सामान्य सीट औरंगाबाद में महज 15.04 प्रतिशत ही मतदान हुआ. औरंगाबाद के नेहट इलाके के एक बूथ पर पिछले चार घंटे में तीन वोट ही पड़े हैं. यहां वोट का बहिष्कार किया गया है. यहां 933 मतदाता हैं. वहीं नवादा में 17.65 प्रतिशत मतदान हुआ है. इधर, गया सुरक्षित सीट पर 14.5 प्रतिशत और जमुई सुरक्षित सीट पर 19.33 प्रतिशत पर मतदान हुआ.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन