ePaper

बिहार में जमीन खरीदने-बेचने वालों को अब सहूलियत, रजिस्ट्री के ठीक बाद ऑनलाइन लें अपने कागजात, करना होगा ये काम...

Updated at : 15 Jan 2021 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में जमीन खरीदने-बेचने वालों को अब सहूलियत, रजिस्ट्री के ठीक बाद ऑनलाइन लें अपने कागजात, करना होगा ये काम...

बिहार में अब जमीन खरीदने-बेचने(land registry in bihar) वालों की समस्या कम की गयी है. निबंधन विभाग ने जमीन खरीदने बेचने वालों की सहूलियत के लिए नये साल में अब नयी सुविधा बहाल की है. जिसके तहत अब जमीन रजिस्ट्री कराने के दो से तीन दिनों के बाद ही अब ऑनलाइन अपना कागजात देख व हासिल कर सकते हैं.

बिहार में जमीन खरीदने या बेचने के बाद अब लोगों को रजिस्ट्री ऑफिस के रोजाना चक्कर नहीं लगाने होंगे. निबंधन विभाग ने अब रजिस्ट्री के बाद कागजातों को ऑनलाइन उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है. लोग जमीन खरीदने या बेचने के बाद अब इसे ऑनलाइन देख सकते हैं. इसके लिए रजिस्ट्री के बाद दो या तीन दिनों का इंतजार करना होगा. यहां से अपने कागजातों को डाउनलोड कर अपने पास भी रख सकते हैं.

इस सुविधा से जमीन बेचने वालों को अधिक लाभ मिलेगा. आमतौर पर अपनी जमीन बेचने के बाद लोगों के पास कोई कागजात नहीं रह पाता है. ऐसे में जमीन बेचने के बाद अब लोग अपने कागजात देख भी सकते हैं और उसे अपने पास रख भी सकेंगे.

Also Read: राजधानी पटना से 38 जिलों में आना-जाना होगा आसान, अब 70 नयी बसों से करें नेपाल ,भुटान और बनारस की यात्रा

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आवेदक को निबंधन विभाग के ई सेवा पोर्टल पर जाना होगा. विभाग ने रजिस्ट्री के कागजात देखने के लिए वेबसाईट पर लिंक दिया है. यहां आवेदक को अपना अप्वाइमेंट रेफरेंस नंबर और अपना मोबाईल नंबर मुहैया कराना होगा. जो अप्वाइमेंट रेफरेंस नंबर उन्हे रजिस्ट्री के दौरान मिला होगा. जिसके बाद आवेदक अपना कागजात ऑनलाईन चेक कर सकेंगे.

Posted by: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन