Kal Ka Mausam : अभी और करना होगा ठंड का इंतजार, बिहार में कल भी रहेगा उमस भरा मौसम

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

Hot Summer day in Delhi

Kal Ka Mausam : सोमवार को भी पटना सहित पूरे बिहार में उमस भरा मोसम रहेगा. अगले सप्ताह से ही पछुआ हवा चलने की उम्मीद जतायी जा रही है, ऐसे में दिसंबर से पहले ठंड मौसम शायद ही आयेगा.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: पटना. बिहार में अभी ठंड के लिए और इंतजार करना होगा. सोमवार को भी पटना सहित पूरे बिहार में उमस भरा मोसम रहेगा. अगले सप्ताह से ही पछुआ हवा चलने की उम्मीद जतायी जा रही है, ऐसे में दिसंबर से पहले ठंड मौसम शायद ही आयेगा. 2019 से 2023 के बीच लोगों को नवंबर के प्रथम सप्ताह में ही ठंड का एहसास होने लगा था. इस दौरान न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता था, जबकि 2024 नवंबर के प्रथम सप्ताह के दौरान न्यूनतम तापमान 19 से 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

एक सप्ताह का लग सकता है वक्त

मौसम विभाग के अनुसार 14 नवंबर से बिहार में पछुआ चलने लगेगी. जिस कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ी बहुत गिरावट आने के आसार हैं. इसके प्रभाव से लोगों को सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास हो सकता है. सोमवार को बिहार का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की उम्मीद है. पछुआ चलने के बाद ही तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी. वर्तमान समय में पूरबा का प्रवाह जारी है.

लगातार बढ़ रहा है न्यूनतम तापमान

पिछले तीन वर्षों (2021 से 2023) से नवंबर के प्रथम सप्ताह के न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जबकि विभाग ने 2024 के नवंबर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग के निदेशक सह वरिष्ठ वैज्ञानिक आशीष कुमार ने बताया कि मजबूत पश्चिमी विक्षोभ नहीं आने के कारण तापमान में गिरावट नहीं हो रही है. पर्वतीय इलाके में बर्फबारी होने के कारण मैदानी इलाकों में ठंड का प्रभाव बढ़ता है, लेकिन इन इलाकों में बर्फबारी नहीं हो रही है.

Also Read: Bihar Land Survey: नाकाफी रही ट्रेनिंग, सरकार सर्वे कर्मियों को अब देगी कैथी लिपि की किताब

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन