ePaper

बिहार के 48,000 गांवों में दो करोड़ महिलाओं से होगा संवाद, एक लाख जीविका दीदी देंगी ये जानकारी

Updated at : 16 Apr 2025 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार के 48,000 गांवों में दो करोड़ महिलाओं से होगा संवाद, एक लाख जीविका दीदी देंगी ये जानकारी

Jeevika Didi: जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, हिमांशु शर्मा ने बताया कि महिला संवाद 18 अप्रैल से शुरू होगा. इसमें दो करोड़ महिलाओं को जोड़ा जाएगा. एक साथ 38 जिलों में यह शुरू होगा. हर गांव में महिला संवाद का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन

Jeevika Didi: पटना. बिहार की महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए महिला संवाद 18 अप्रैल से शुरू होगा. दो महीने तक चलनेवाला यह संवाद 70 हजार स्थानों पर होगा. इसके लिए जगह का चयन कर लिया गया है. महिला संवाद के लिए छह सौ गाड़ियां हर गांव में घूमेंगी. संवाद में बिहार की दो करोड़ महिलाएं शामिल होंगी. इनमें एक लाख 35 हजार जीविका दीदियां भी हैं. जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, हिमांशु शर्मा ने बताया कि महिला संवाद 18 अप्रैल से शुरू होगा. इसमें दो करोड़ महिलाओं को जोड़ा जाएगा. एक साथ 38 जिलों में यह शुरू होगा. हर गांव में महिला संवाद का आयोजन किया जाएगा.

38 जिलों में एक साथ होगी शुरुआत

महिला संवाद एक साथ और एक ही दिन 38 जिलों में शुरू होगा. शुरुआत राजधानी पटना से की जाएगी. पटना जिले के 1395 गांवों में महिला संवाद का आयोजन किया जाएगा. इसमें फुलवारी के 62, पुनपुन के 85 और संपतचक के 39 गांव शामिल हैं. इसी तरह से जिलों के सभी गांवों में संवाद का आयोजन किया जाएगा. हर दिन 12 सौ जगहों पर महिला संवाद होगा. इसका आयोजन सुबह और शाम को होगा. महिला संवाद का आयोजन बिहार के 48 हजार गांवों में किया जाएगा. जिन गांवों में आबादी अधिक होगी, वहां पर एक से अधिक महिला संवाद का आयोजन किया जाएगा.

48 हजार गांवों में होगा संवाद

इस दौरान महिलाओं से सरकारी योजनाओं के प्रति उनकी आकांक्षाओं की जानकारी ली जाएगी. महिलाओं के लिए आरक्षण, बिहार राज्य महिला सशक्तिकरण नीति 2015, नशामुक्ति अभियान, बाल विवाह और दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान, जीविका, सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, सीएम बालिका पोशाक योजना, बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना आदि.

Also Read: बिहार में मठ-मंदिरों की जमीन का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन, हटेगा अतिक्रमण

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन