आइटी विभाग बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद और पुणे में करेगा रोड शो
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :10 Oct 2024 1:04 AM (IST)
विज्ञापन

बिहार में आइटी कंपनियों को अपना दफ्तर खोले जाने के उद्देश्य से आइटी विभाग बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद में रोड शो आयोजित करेगा.
विज्ञापन
संवाददात, पटना
बिहार में आइटी कंपनियों को अपना दफ्तर खोले जाने के उद्देश्य से आइटी विभाग बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद में रोड शो आयोजित करेगा. सरकार की योजना बिहार को पूर्वी भारत में आइटी निवेश और रोजगार सृजन के पसंदीदा केंद्र के तौर पर विकसित करने की है. इसके लिए सूचना प्रावैधिकी विभाग ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है. आइटी पॉलिसी लागू होने के बाद विभाग ने यह निर्णय लिया है. रोड शो में निवेशकों को आइटी क्षेत्र में रोजगार सृजन करने के लिए आमंत्रित किया जायेगा. विभाग के मुताबिक रोड शो से बिहार में निवेशकों, व्यवसायियों और प्रौद्योगिकी कंपनियों के बीच सीधा संपर्क का मार्ग खुलेगा तथा राज्य में निवेश की संभावना बढ़ेगी. विभाग से अधिकारियों को इन राज्यों में भेजा जायेगा, जहां वह बड़ी कंपनियों के साथ मिलकर बिहार की संभावनाओं पर भी चर्चा करेंगे और रोड शो के माध्यम से कंपनियों को बिहार में आने के लिए आकर्षित भी करेंगे.बिहार में निवेशों करने पर मिलेगी यह सुविधाएं
बिहार में आइटी पॉलिसी 2024 लागू होने के बाद आइटी क्षेत्र में निवेश, रोजगार बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने हर निवेशकों के लिए कई सुविधाएं बढ़ायी हैं. इसमें सब्सिडी का प्रावधान किया गया है. पॉलिसी के मुताबिक पूंजी निवेश सब्सिडी 30 प्रतिशत, ब्याज अनुदान सब्सिडी 10 प्रतिशत, लीज रेंटल सब्सिडी 50 प्रतिशत पांच साल के लिए, बिजली बिल सब्सिडी 25 प्रतिशत पांच वर्षों के लिए और रोजगार सृजन सब्सिडी पांच वर्षों तक काम कर रहे लोगों को 5000 प्रति कर्मचारी प्रति माह पांच वर्ष तक इपीएफ का सरकार देगी.बिहार के युवाओं का रुकेगा पलायन
विभाग के मुताबिक आइटी पॉलिसी लागू होने के बाद बिहार में कई कंपनियों ने निवेश करने का मन बनाया है. जल्द ही और निवेशक बढ़ेंगे और बिहारी युवाओं के लिए नये-नये रोजगार का सृजन होगा. वर्तमान में आइटी के क्षेत्र में जो भी युवा काम या पढ़ाई करना चाहते हैं. उनकी पहली पसंद बेंगलुरु जैसे शहर हैं, लेकिन अब सरकार के निर्णय और निवेशकों के बढ़ रहे आकर्षण के बाद बिहार से युवाओं का पलायन भी रुकेगा और उन्हें बिहार में आइटी कंपनियों में काम करने का मौका मिलेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




