सम्राट चौधरी का एक्शन मोड चालू, बालू-दारू-भूमि माफिया हो जाएं सावधान, अपराधियों की अवैध संपत्ति होगी जब्त

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 25 Nov 2025 7:12 PM

विज्ञापन

अधिकारियों के साथ बैठक करते सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary: गृहमंत्री बने सम्राट चौधरी ने पदभार संभालते ही अपराधियों पर सख्त कार्रवाई का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अपराध से कमाई गई अवैध संपत्ति जब्त होगी और बालू-दारू-भूमि माफियाओं पर पूरी ताकत से अभियान चलेगा. जेलों, सोशल मीडिया और साइबर अपराध पर भी कड़ी निगरानी की तैयारी शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

Samrat Choudhary: डिप्टी सीएम और नए गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि अपराध से कमाई गई अवैध संपत्तियों पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि जल्द ही ऐसे लोगों की पहचान कर संपत्ति जब्त की जाएगी. संगठित अपराध, बालू-दारू-भूमि माफिया पर विशेष अभियान चलाकर कड़ा शिकंजा कसा जाएगा.

बिहार के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

मंगलवार को सरदार पटेल भवन में पदभार ग्रहण करते ही सम्राट चौधरी ने डीजीपी विनय कुमार और शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. गृहमंत्री के पद पर किसी के आने के बाद पहली बार बिहार पुलिस प्रशासन सीधे गृह विभाग के अधीन हो गया है.

उन्होंने बताया कि अब तक 200 अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की अदालत से मंजूरी मिल चुकी है और अन्य मामलों पर प्रक्रिया जारी है. उन्होंने निर्देश दिया कि स्कूलों और कॉलेजों के व्यस्त समय में पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, ताकि किसी भी तरह की छेड़खानी या उत्पीड़न की घटना न हो. उन्होंने कहा कि बेटियों से बदसलूकी करने वालों पर पुलिस कठोर कदम उठाएगी.

जेलों में कड़ी निगरानी की तैयारी

गृहमंत्री ने कहा कि राज्य की सभी जेलों में सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच होगी. जेलों में मोबाइल फोन पहुंचने की घटनाओं की समीक्षा की जाएगी और जहां भी लापरवाही पाई जाएगी, संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. बंदियों को मिलने वाले भोजन में भी डॉक्टर की स्वीकृति अनिवार्य की जाएगी, ताकि बाहर से खाना मंगवाने पर रोक लग सके.

इसे भी पढ़ें: विभाग संभालते ही एक्शन में नए उद्योग मंत्री, दिलीप जायसवाल बोले- युवाओं को रोजगार देना मेरी पहली प्राथमिकता

सोशल मीडिया पर भी नजर

सम्राट चौधरी ने स्पष्ट कहा कि सोशल मीडिया पर अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों, साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस बिना देरी कार्रवाई करेगी.

रिटायर्ड डीजीपी से भी मिले

सम्राट चौधरी ने पदभार ग्रहण के दौरान पूर्व पुलिस महानिदेशक डीएन गौतम, केएस द्विवेदी, नीलमणि, पीके ठाकुर से मिले. इस शिष्टाचार मुलाकात में गृह मंत्री ने बिहार की कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए अनुभवों को जाना समझा. डीजी आलोक राज आलोक राज, शोभा अहोटकर आदि उच्च अधिकारियों ने भी डिप्टी सीएम से मुलाकात की.

इसे भी पढ़ें: पुश्तैनी जमीन की खरीद-फरोख्त में अब जमाबंदी जरूरी नहीं, नियम हटने से म्यूटेशन भी आसानी से होगा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन