इंडो-नेपाल बॉर्डर सड़क परियोजना का काम अंतिम फेज में, 7 जिलों को मिलेगा फायदा

Published by : Preeti Dayal Updated At : 18 Feb 2026 7:52 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Road Project: इंडो-नेपाल बॉर्डर सड़क परियोजना का काम अब अंतिम फेज में पहुंच गया है. इस परियोजना को मई 2026 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य तय किया गया है. इसके पूरा होने से 7 जिलों को फायदा मिल सकेगा. जिलों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ सकेगी.

विज्ञापन

Bihar Road Project: बिहार में कई सारे रोड प्रोजक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. जिलों के बीच रोड कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है. ऐसे में बिहार में भारत-नेपाल सीमा से सटे सात जिलों को जोड़ने वाली इंडो-नेपाल बॉर्डर सड़क परियोजना का काम अब अपने अंतिम फेज में पहुंच गया है. परियोजना को लेकर 95 प्रतिशत से अधिक निर्माण पूरा हो चुका है.

परियोजना की क्या है लागत?

बिहार में पश्चिम चंपारण के मदनपुर से शुरू होकर किशनगंज के गलगलिया तक जाने वाली इस महत्वपूर्ण केंद्रीय परियोजना का निर्माण करीब 5865 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है. मई महीने तक परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य है.

परियोजना को लेकर क्या दिया गया आदेश?

पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने इंडो-नेपाल बॉर्डर सड़क परियोजना के निर्माण कार्य को लेकर जानकारी ली और बचे हुए कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आवश्यक निर्देश दिया. इंडो-नेपाल बॉर्डर सड़क परियोजना के तहत बिहार में लगभग 554 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाना है, जिसमें से अब तक 529 किलोमीटर से अधिक सड़क निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है.

क्या है परियोजना का मुख्य उद्देश्य?

परियोजना का मुख्य उद्देश्य सीमा सुरक्षा बल की चौकियों को सड़क मार्ग से जोड़ना और सीमावर्ती इलाकों में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करना है. सचिव ने कहा कि यह सड़क सीमा सुरक्षा बल की चौकियों तक तेज और सुगम पहुंच सुनिश्चित करेगी. साथ ही सीमावर्ती गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए किसानों और स्थानीय निवासियों के लिए निर्बाध परिवहन सुविधा उपलब्ध कराएगी.

इन जिलों को मिलेगा फायदा

परियोजना को लेकर 808 पुलिया और 129 पुल का निर्माण किया जा चुका है. बाकी के पुलिया और पुलों के स्ट्रक्चर का काम हो रहा है. यह सड़क पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जैसे सीमावर्ती जिलों को आपस में जोड़ेगी. इसके बन जाने से सीमावर्ती इलाकों के लाखों लोगों को व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और कृषि उत्पादों के निर्बाध आवागमन के लिए एक सुगम, सुरक्षित और सीधा संपर्क मार्ग उपलब्ध होगा.

Also Read: बिना NOC जमीन पर बना दी सड़क, बक्सर में किसान ने एसडीओ से लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन