मोकामा. वंदे भारत ट्रेन से कोलकाता से लाया था शराब, दो गिरफ्तार

मोकामा पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनमें बेगूसराय बलिया का सोनू कुमार और धर्मवीर कुमार शामिल हैं.
मोकामा. मोकामा पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनमें बेगूसराय बलिया का सोनू कुमार और धर्मवीर कुमार शामिल हैं. 315 बोतल अंग्रजी शराब जब्त की गयी है. शराब तस्करी में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया गया है. दरअसल गुरुवार की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कार सवार दो युवक शराब की खेप लेकर बेगूसराय जा रहे हैं. पुलिस ने मोकामा स्टेशन से थोड़ी दूर घेराबंदी कर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया. वहीं कार की तलाशी लेने पर शराब जब्त हुई. पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वंदे भारत ट्रेन से शराब की खेप लेकर दोनों मोकामा पहुंचे और निजी कार से बेगूसराय जा रहे थे. वंदे भारत एक्सप्रेस से शराब तस्करी का सिलसिला कई दिनों से चल रहा था. दोनों तस्कर मोकामा रेलवे स्टेशन परिसर में फोर व्हीलर गाड़ी पार्क कर देते थे. वंदे भारत ट्रेन से कोलकाता जाते थे. वहां से शराब लेकर वंदे भारत ट्रेन से ही मोकामा लौट जाते थे. वीआइपी ट्रेन में शराब की बरामदगी के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है. इसको लेकर रेल पुलिस के बीच हड़कंप मचा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




