एक ही रात तीन घरों में चोरी सात लाख के सामान उड़ाये

. गुरुवार की रात थाने के बीबीगंज मैदा टोली में चोरों ने तीन घरों को निशाना बना लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली.
दानापुर. गुरुवार की रात थाने के बीबीगंज मैदा टोली में चोरों ने तीन घरों को निशाना बना लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली. चोरों ने आराम से मकान मालिक व दो किरायेदार के बंद घरों खंगाल कर नगद समेत करीब सात लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, बीबीगंज मैदा टोली वार्ड नंबर 18 में रहने वाले मकान मालिक अजय कुमार, किरायेदार प्रमोद कुमार व प्रिंस कुमार घर बंद कर परिवार के साथ रिश्तेदार के घर गये थे. घर सुना होने का फायदा उठा चोरों ने देर रात घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने घर के अगल बगल के छह घरों के बाहर के दरवाजे की कुंडी लगा दी थी. स्थानीय पिंकू ने बताया कि सुबह करीब चार बजे उठा, तो देखा कि बाहर से दरवाजा बंद है. काफी इंतजार के बाद बाहर के दरवाजा खुला, तो बाहर निकले. फिर देखा कि अजय व उनके किरायेदार के घर का ताला टूटा हुआ था. अजय घर में ताला बंद कर पूरे परिवार के साथ शास्त्री नगर पटना में रहते हैं. अजय के घर से चोरों ने करीब 30 हजार रुपये व सोने-चांदी जेवरात की चोरी कर ली है. किरायेदार प्रमोद ने बताया कि गुरुवार को सुबह में घर बंद कर परिवार साला के पुत्र के सतइसा में बिहारशरीफ गये थे. शुक्रवार की सुबह पहुंचे तो देखा तो कमरे में सारा सामान बिखरा था. गोदरेज व आलमारी तोड़ कर चोरों ने दो लाख 10 हजार नगद और सोने व चांदी के के जेवरात की चोरी कर ली. किरायेदार प्रिंस कुमार ने बताया कि मेरे घर से पांच हजार नगद समेत सोने व चांदी जेवरातों की चोरी कर ली गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




