Friendship Day 2025: पटना के इन 5 जगहों पर दोस्तों संग जाकर फ्रेंडशिप डे को बनाएं खास, मस्ती, खेल-कूद के साथ टेस्टी फूड का मजा
Published by : Preeti Dayal Updated At : 02 Aug 2025 3:15 PM
सांकेतिक तस्वीर
Friendship Day 2025: फ्रेंडशिप डे सिर्फ गिफ्ट देने या स्टेटस लगाने का दिन नहीं है. असली जश्न तो होता है, दोस्तों साथ कुछ यादगार वक्त बिताने में है. अगर आप पटना में हैं, तो यह मौका आपके लिए और भी खास है क्योंकि यहां ऐसी कई जगहें हैं, जहां मिलती है मस्ती, खेल-कूद और टेस्टी स्ट्रीट फूड का तड़का जो आपकी दोस्ती को और भी पक्की बना देने वाली है.
Friendship Day 2025: फ्रेंडशिप डे वह मौका है, जब आप भाग-दौड़ की जिंदगी को थोड़ा पॉज पर डाल सकते हैं. अपने सबसे ख़ास दोस्तों के साथ हंसी और मस्ती भरे पलों के साथ ढेर सारी यादें बटोर सकते हैं. ऐसे में जब बात हो पटना की, तो यह शहर आपको मस्ती का एकदम देसी तड़का देता है. अगर आप इस फ्रेंडशिप डे पर अपने यारों के साथ कुछ हटके करने का प्लान बना रहे हैं, तो तैयार हो जाइए क्योंकि इस आर्टिकल में हमने पटना के 5 ऐसे मजेदार जगहों को चुना है, जहां स्वाद और सुकून भरपूर मिलते हैं.
ट्रैम्पोलिन पार्क
ट्रैम्पोलिन पार्क युवाओं के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है. यहां का जोश और एनर्जी लेवल फ्रेंडशिप डे को एक नया ट्विस्ट दे सकता है. फन एक्टिविटी, बाउंसी गेम्स और फोटो फ्रेंडली माहौल इसे दोस्तों के साथ बिताने के लिए एक शानदार विकल्प बनाता है.

एनआईटी घाट
गंगा किनारे बसा एनआईटी घाट, पटना के उन चुनिंदा स्थानों में है जहां शाम का नजारा दिल छू जाता है. फ्रेंडशिप डे की शाम यहां दोस्तों के साथ बिताना, पुराने किस्सों को ताजा करने और रिलैक्स करने के लिए एकदम सही है.

सिटी सेंटर मॉल
पटना का सिटी सेंटर मॉल उन दोस्तों के लिए है जो साथ में मूवी देखना, शॉपिंग करना और फूड कोर्ट में बैठकर हंसी-मजाक करना पसंद करते हैं. यहां एक ही छत के नीचे एंटरटेनमेंट और स्वाद दोनों मिलता है.

फनटेसिया वॉटर पार्क
पटना का फनटेसिया वॉटर पार्क फ्रेंडशिप डे पर मस्ती की बौछार के लिए परफेक्ट जगह है. यहां की वॉटर स्लाइड्स, वेव पूल और रेन डांस में दोस्तों संग वक्त बिताना एक अलग ही मजा देता है, तो ये जगह मिस न करें.

बिहार म्यूजियम
बिहार म्यूजियम वो जगह है जहां दोस्ती के साथ ज्ञान और रोमांच दोनों का मजा लिया जा सकता है. मॉडर्न आर्किटेक्चर, इंटरैक्टिव गैलरीज़ और आर्ट से भरपूर माहौल में आप और आपके दोस्त फोटोज भी क्लिक कर सकते हैं. बिहार की समृद्ध विरासत को भी करीब से जान सकते हैं. फ्रेंडशिप डे को थोड़ा हटकर मनाने के लिए यह एक शांत और शानदार ठिकाना है.

(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










