बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन के बीच बीएलओ से लेकर सुपरवाइजर तक का बढ़ा मानदेय, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
Published by : Preeti Dayal Updated At : 02 Aug 2025 2:38 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन में जुटे बीएलओ से लेकर सुपरवाइजर तक के मानदेय में बढ़ोतरी कर दी गई है. चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए उनके मानदेय को दोगुना कर दिया है. नया मानदेय पूरे देशभर में भी लागू होगा.
Bihar News: बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन के बीच बीएलओ समेत अन्य कर्मियों के मानदेय को डबल कर दिया गया है. चुनाव आयोग की ओर से यह बड़ी खुशखबरी दी गई है. इसी के साथ अब बूथ लेवल पदाधिकारी को 6000 के बदले 12000 रुपये मानदेय दिया जाएगा. चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया जो बीएलओ मतदाता सूची के पुनरीक्षण में लगे हुए हैं उनको 1 हजार रुपये के बदले 2 हजार रुपये अलग से दिए जाएंगे.
बीएलओ पर्यवेक्षक की बढ़ी सैलेरी
इलेक्शन कमीशन ने बीएलओ पर्यवेक्षक की भी सैलेरी बढ़ा दी है. अब तक 12 हजार रुपए मिल रहे थे जिसे संशोधित कर दिया गया है. इसी के साथ अब उन्हें 18000 रुपए मिलेंगे. ईआरओ को 25 हजार रुपए जबकि एईआरओ को 30 हजार रुपए मिलेंगे. इन दोनों को ही अब तक कुछ भी नहीं मिल रहा था.
चुनाव आयोग ने दिए आदेश
शनिवार को आयोग ने इस संबंध में दिए गए आदेश की जानकारी दी. जानकारी के मुताबिक, बीते 10 सालों से बीएलओ और सुपरवाइजर के मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी. वहीं, नया मानदेय देश भर में लागू होगा. बिहार से शुरू हुआ वोटर लिस्ट रिवीजन का काम अन्य राज्यों में भी होगा, जिसे देखते हुए चुनाव आयोग ने यह बड़ा निर्णय लिया.
सीएम नीतीश भी किए थे एलान
इधर, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हो रहे वोटर लिस्ट रिवीजन के दौरान बीएलओ को 24 हजार का मानदेय मिलेगा. चुनाव आयोग की ओर से 12000 मानदेय के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए अलग से 6000 रुपये विशेष भत्ता भी दिया जा रहा है. वहीं, बिहार की नीतीश सरकार की तरफ से भी पिछले महीने बीएलओ को एक बार में 6000 रुपये की राशि देने का एलान किया था. जिसके बाद बीएलओ को पूरे 24 हजार मिलेंगे.
Also Read: बिहार की मशहूर मिथिला पेंटिंग को लेकर सरकार की खास प्लानिंग, हुनर के साथ अब होगी अच्छी कमाई भी…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










