मोकामा. मोकामा में ठनके से मछुआरे की गयी जान, दो बच्चे घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Sep 2024 12:47 AM
मोर इंग्लिश में ठनके से मछुआरा रुदल चौधरी (30 वर्ष) की मौत हो गयी.
मोकामा. थाना क्षेत्र के मोर इंग्लिश में ठनके से मछुआरा रुदल चौधरी (30 वर्ष) की मौत हो गयी. वह मोर पूर्वी के वार्ड संख्या 11 का निवासी था. रूदल गंगा में मछली मार रहा था. इसी बीच तेज बारिश आ गयी. वह गंगा से निकलकर किनारे बैठ गया. अचानक ठनका गिरने से वह झुलस गया. ग्रामीण उसे अस्पताल ले गये. अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. दूसरी ओर बरहपुर बिंदटोली में बिरजू बिंद (8वर्ष) और छोटू बिंद (11वर्ष) ठनका की चपेट में आकर घायल हो गये. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों घर से बाहर खेल रहे थे. दोनों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. बच्चों की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










