तिलक चढ़ाने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 25 Apr 2025 12:33 AM
patna news: बिहटा. गुरुवार की देर शाम आइआइटी थाना क्षेत्र के दिलावरपुर स्थित एचपीसीएल डिपो के पास दर्दनाक सड़क हादसे में तिलक चढ़ाने जा रहे लोगों से भरे ऑटो में बालू लदे ट्रक ने टक्कर मार दिया.
बिहटा. गुरुवार की देर शाम आइआइटी थाना क्षेत्र के दिलावरपुर स्थित एचपीसीएल डिपो के पास दर्दनाक सड़क हादसे में तिलक चढ़ाने जा रहे लोगों से भरे ऑटो में बालू लदे ट्रक ने टक्कर मार दिया. हादसे में सुरेंद्र राम (45वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक सुरेंद्र राम दिलावरपुर गांव के निवासी थे और अपनी तीसरी बेटी की शादी के लिए तिलक चढ़ाने पालीगंज के उदयपुर जा रहे थे. वे गुरुवार शाम लगभग सात बजे ऑटो से घर से निकले थे. ऑटो में परिवार के अन्य सदस्य भी थे. जैसे ही ऑटो कुछ दूरी पर पहुंचा, सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया, जिसके नीचे सुरेंद्र राम दब गये. और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान राम नारायण वर्मा, रविंद्र राम, यमुना राम और अन्य के रूप में की गयी है. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 30 अप्रैल को पालीगंज के उदयपुर निवासी रघुविदर राम के घर से बारात आनी थी. हादसे के बाद वहां भी मातम पसर गया. जहां गाये जा रहे थे मंगल गीत वहां मची चीख पुकार घटना के बाद परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया. शादी की खुशियां मातम में बदल गयी. खबर सुनते ही बेटी बेसुध हो गयी. जब होश आया, तो फूट-फूटकर रोने लगी “पापा हो पापा अब हम कैसे जियब पापा? बाबूजी बिना तो हम दुल्हन ना बन सकी. घटना कि सूचना मिलते आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया. गुस्साये लोगों ने ट्रक चालक की पकड़ कर पिटाई की. पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. आइआइटी थाना प्रभारी शिव शंकर कुमार ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर अस्पताल भेजा गया है. दुर्घटना ग्रस्त ट्रक और टेंपो को जब्त कर लिया गया है. परिजनों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










