ePaper

किसानों को मिलेट्स की खेती के लिए मिलेंगे 2000 रुपये

Updated at : 21 Dec 2024 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों को मिलेट्स की खेती के लिए मिलेंगे 2000 रुपये

मिलेट्स की खेती करने वाले किसानों को दो-दो हजार रुपये अनुदान के रूप में मिलेंगे. राज्य के 11 जिलों में प्रति किसान दो-दो हजार रुपये देने की स्वीकृति राज्य सरकार ने दी है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना मिलेट्स की खेती करने वाले किसानों को दो-दो हजार रुपये अनुदान के रूप में मिलेंगे. राज्य के 11 जिलों में प्रति किसान दो-दो हजार रुपये देने की स्वीकृति राज्य सरकार ने दी है. अरवल, लखीसराय, शेखपुरा, बांका, औरंगाबाद, भोजपुर, मुंगेर, जमुई, गया, नवादा और जहानाबाद में मिलेट्स की खेती करने वाले किसानों को दो-दो हजार रुपये दिये जायेंगे. इसके लिए कुल 778.65 लाख रुपये की स्वीकृति दी गयी है. इस कार्य को धरातल पर उतारे जाने को लेकर लापरवाही भी कृषि विभाग ने पकड़ी है. इस मामले में अरवल, लखीसराय और शेखपुरा जिले के जिला कृषि पदाधिकारी को शोकॉज किया गया. अरवल में 41.97 लाख, लखीसराय में 24.71, शेखपुरा में 83.75, औरंगाबाद में 83.79 और भोजपुर में 57.28 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. मुंगेर में 92.39, जमुई में 46.16, गया में 83.85, नवादा में 125.34 और जहाबानाद में 12.47 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन