बारिश होते ही 25 प्रतिशत तक कम हो गयी बिजली की खपत

माॅनसून की दस्तक देते ही राजधानीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिल गयी है.
पटना . माॅनसून की दस्तक देते ही राजधानीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिल गयी है. पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण एसी व कूलर का इस्तेमाल लगभग काफी कम हो गया है़ बिजली कंपनी के अनुसार तीन महीने बाद पिछले तीन दिनों से राजधानी में बिजली की खपत करीब 25 प्रतिशत तक घट गयी है. पेसू की रोजाना खपत रिपोर्ट के अनुसार तीन दिनों में शहर की रोजाना बिजली खपत 500 मेगावाट के पास आ गयी है. तीन जुलाई को 550 मेगावाट और चार जुलाई को करीब 522 मेगावाट बिजली की खपत हुई़ सोमवार को करीब 643 मेगावाट बिजली की खपत हुई थी़ हालांकि बारिश के दिनों में भी रात 11 बजे अधिकतम बिजली का इस्तेमाल हो रहा है़ गौरतलब है कि इस साल मई-जून के महीने में अब तक सबसे अधिक 850 मेगावाट बिजली की खपत की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




