ePaper

यादव महासभा की बैठक में सदस्यों का चुनाव, रितेश बने उपाध्यक्ष

Updated at : 03 Feb 2025 12:21 AM (IST)
विज्ञापन
Yadav Mahasabha

Yadav Mahasabha

Yadav Mahasabha: चयनित उम्मीदवार समाज के हितों की रक्षा करेंगे और उसके विकास के लिए काम करेंगे. इस अवसर पर प्रखंड के सभी यादव महासभा के सैकड़ों साथियों का सहयोग और समर्थन मिला.

विज्ञापन

Yadav Mahasabha: पटना. ठाकुरबारी प्रांगण डोभी में रविवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मुलायम सिंह यादव ने की. यादव महासभा की इस बैठक में पूर्व विधायक यदुवेंदु यादव, संगठन के जिला अध्यक्ष प्रवीण यादव, अखलेश यादव, कुमार विनोद आदि उपस्थिति थे. बैठक के दौरान संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई. इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड स्तर पर महासभा को क्रियान्वित करने के लिए सदस्यों को चुनाव किया गया.

महासभा के सदस्यों का हुआ चुनाव

बैठक के उपरांत जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि रविवार को हुई बैठक में सदस्यों का चुनाव किया गया. इस चुनाव में प्रखंड उपाध्यक्ष के पद पर रितेश कुमार का चयन हुआ, जबकि कोषाध्यक्ष के पद पर संदीप कुमार, महासचिव के पद पर संजय कुमार और राजेश कुमार का चयन हुआ. मनोज यादव और सुनील कुमार को सचिवबनाया गया है. पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार और अभिषेक कुमार को बनाया गया है. उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों का चयन समाज के लिए एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है.

समाज के हितों की रक्षा करेंगे पदाधिकारी

उन्होंने कहा कि चयनित उम्मीदवारों को समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा करने का अवसर मिलेगा. शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक विकास जैसे कामों को आगे बढ़ाया जायेगा. महासभा के सदस्य समाज के सदस्यों के बीच एकता और सामंजस्य को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. यह समाज के सदस्यों के बीच नई उमंग और उत्साह को बढ़ावा देगा और समाज के विकास के लिए नए अवसर प्रदान करेगा. चयनित उम्मीदवार समाज के हितों की रक्षा करेंगे और उसके विकास के लिए काम करेंगे. इस अवसर पर प्रखंड के सभी यादव महासभा के सैकड़ों साथियों का सहयोग और समर्थन मिला.

Also Read: बिहार में शिक्षकों मिलेगा टैब, मार्च से लागू हो सकती है बच्चों के लिए डिजिटल हाजिरी की व्यवस्था

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन