17 अगस्त तक निजी विद्यालयों ने मांगी सूचनाएं नहीं दीं, तो होगी कार्रवाई
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Aug 2024 1:19 AM
राज्य के निजी विद्यालयों ने 17 अगस्त तक अपनी मान्यता की स्वीकृति के लिए निर्धारित सरकारी पोर्टल ज्ञानदीप पर जरूरी सूचनाएं अपलोड नहीं की, तो राइट टू एजुकेशन नियमावली की सुसंगत धाराओं के तहत कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी.
-प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने जारी किये डीइओ को दिशा निर्देश संवाददाता,पटना राज्य के निजी विद्यालयों ने 17 अगस्त तक अपनी मान्यता की स्वीकृति के लिए निर्धारित सरकारी पोर्टल ज्ञानदीप पर जरूरी सूचनाएं अपलोड नहीं की, तो राइट टू एजुकेशन नियमावली की सुसंगत धाराओं के तहत कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी. इस आशय की चेतावनी व जरूरी दिशा निर्देश प्राथमिक शिक्षा निदेशक मिथिलेश मिश्र ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिये हैं. प्राथमिक निदेशक ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिन निजी विद्यालयों की सूचनाएं पोर्टल पर अपलोड नहीं की जाती हैं, तो निरीक्षी दलों को भेज कर संंबंधित विद्यालय की जानकारी अपलोड करें. उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुई वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में निजी विद्यालयों को आदेशित किया गया था कि वह ज्ञानदीप पोर्टल पर अपनी सूचनाएं अपलोड करें. इस निर्देश के बाद भी अभी तक केवल 577 निजी विद्यालयों की सूचनाएं ही ज्ञानदीप पोर्टल पर अपलोड की गयी हैं, जबकि हजारों विद्यालयों की सूचनाएं अपलोड की जानी हैं. उल्लेखनीय है कि जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि वे निजी विद्यालयों के संगठनों और संघों के नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक कर अपने-अपने जिले में संचालित सभी निजी विद्यालयों की प्रस्वीकृत प्राप्ति के लिए आवेदन करायेंगे. हालांकि, इसके अपेक्षित परिणाम अभी तक दिखाई नहीं दिये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










