सीबीएसइ : बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों का डिटेल पोर्टल पर करना होगा साझा, 9 से खुलेगा पोर्टल

Published by : AMBER MD Updated At : 03 Sep 2025 7:11 PM

विज्ञापन

सीबीएसइ की ओर से वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं और छूट ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराने की घोषणा की गयी है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

सीबीएसइ की ओर से वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं और छूट ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराने की घोषणा की गयी है. इसके लिए स्कूलों को 9 सितंबर 2025 से 22 सितंबर 2025 तक का समय दिया गया है. सीबीएसइ ने सभी एफिलिएटेड स्कूलों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वे अपने यहां के दिव्यांग विद्यार्थियों की जानकारी परीक्षा संगम पोर्टल पर दर्ज करें. इससे छात्रों को परीक्षा में मिलने वाली सुविधाएं, जैसे-अतिरिक्त समय, अलग कमरे की व्यवस्था आदि पहले से सुनिश्चित की जा सकेगी. बोर्ड की ओर से 12 अप्रैल 2019 के पुराने सर्कुलर का हवाला देते हुए दिव्यांग विद्यार्थियों को विशेष सुविधाओं के प्रावधान से अवगत कराया है. इसके साथ ही बोर्ड स्कूल संचालकों से कहा है कि वे विद्यार्थियों की दिव्यांगता का विवरण सही तरीके से भरें और जरूरत के अनुसार सुविधाओं का चयन करें, ताकि यह जानकारी सीधे प्रवेश पत्र में दिखे. इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश और एसओपी भी जारी की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन