ePaper

Coronavirus In Bihar : बिहार में कोरोना संक्रमण की दर अब सिर्फ 1.47 प्रतिशत, रिकवरी रेट बढ़कर हुई 87.70 फीसदी...

Updated at : 01 Sep 2020 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus In Bihar : बिहार में कोरोना संक्रमण की दर अब सिर्फ 1.47 प्रतिशत, रिकवरी रेट बढ़कर हुई 87.70 फीसदी...

पटना: राज्य में कोरोना संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है, जबकि रिकवरी रेट में बढ़ोतरी हो रही है. राज्य में रविवार को 90 हजार 24 कोरोना सैंपलों की जांच की गयी, जिसमें सिर्फ 1324 पॉजिटिव पाये गये. यानी पॉजिटिविटी दर सिर्फ 1.47% रही.

विज्ञापन

पटना: राज्य में कोरोना संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है, जबकि रिकवरी रेट में बढ़ोतरी हो रही है. राज्य में रविवार को 90 हजार 24 कोरोना सैंपलों की जांच की गयी, जिसमें सिर्फ 1324 पॉजिटिव पाये गये. यानी पॉजिटिविटी दर सिर्फ 1.47% रही.

एक लाख 36 हजार 337 कोरोना पॉजिटिव में अब तक एक लाख 19 हजार 572 लोग स्वस्थ

राज्य में अब तक कुल 31 लाख 87 हजार 161 सैंपलों की जांच की जा चुकी है. इसमें एक लाख 36 हजार 337 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इनमें अब तक एक लाख 19 हजार 572 लोग स्वस्थ हो चुके हैं.

रिकवरी रेट बढ़कर 87.70%

पिछले 24 घंटे में 2267 संक्रमित स्वस्थ हुए. रिकवरी रेट बढ़कर 87.70% हो गयी है. इधर छह और कोरोना मरीजों की मौत हो गयी. अब तक 674 की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दो जिलों में 100 से अधिक नये केस पाये गये. इनमें पटना में 154 और भागलपुर में 125 नये पॉजिटिव मिले.

मुजफ्फरपुर सहित अन्य जिलों का आंकड़ा

इसके अलावा मुजफ्फरपुर में 72, मधुबनी में 68, पूर्णिया में 65, गोपालगंज में 58, पूर्वी चंपारण व गया में 52-52, भोजपुर में 43, मधेपुरा में 42, समस्तीपुर में 40, बेगूसराय में 36, नालंदा में 34, सहरसा में 33, सुपौल में 31, वैशाली में 30, पश्चिम चंपारण में 28, औरंगाबाद व सीतामढ़ी में 27-27, सारण में 26, बक्सर व सीवान में 24-24, अररिया में 22 संक्रमित मिले.

हरियाणा व झारखंड के व्यक्ति को भी कोरोना 

वहीं खगड़िया व रोहतास में 20-20, अरवल में 19, दरभंगा में 18, लखीसराय में 17, जमुई, जहानाबाद, शेखपुरा व कटिहार में 14-14, बांका में 13, किशनगंज व शिवहर में 12-12, मुंगेर में 10, कैमूर में सात व नवादा में तीन नये केस मिले. इसके अलावा झारखंड के साहेबगंज के एक व कोडरमा के एक व्यक्ति का सैंपल पटना में, गोड्डा के एक व्यक्ति का सैंपल भागलपुर में और हरियाणा के फरीदाबाद के एक व्यक्ति का सैंपल मुजफ्फरपुर में पॉजिटिव पाया गया है.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन