बिहार में इस बार ठंड तोड़ेगी सभी रिकॉर्ड, गया में पारा 8.9 डिग्री, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2022 3:31 AM
IMD Weather Alert: दक्षिणी-पश्चिम बिहार में पारा सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है. गया में सबसे अधिक ठंड दर्ज किया गया. गया में पारा 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग कि मानें तो इस बार बिहार में ठंड सभी रिकॉर्ड को तोड़ सकती है.
Bihar weather: दक्षिण और उससे सटे पश्चिम बिहार में अगले 48 घंटों के दौरान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने का पूर्वानुमान है. इधर बिहार के अधिकतर इलाके में पारा सामान्य से कम ही दर्ज हुआ है.
प्रदेश में सबसे कम तापमान गया में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस रहा. दक्षिणी बिहार के कई जिलों में पारा सामान्य से तीन से पांच डिग्री कम है.
आइएमडी के मुताबिक रविवार को सबसे अधिक तापमान अररिया में 30.9 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य के सबसे कम तापमान वाले जिलों में दरभंगा, बेगूसराय, सीतामढ़ी , औरंगाबाद, बांका, सीवान में जीरादेई, शेखपुरा और पटना में भी दर्ज किया गया है.
यहां ठिठुरन तेजी से बढ़ रही है. फिलहाल बिहार में इस साल ठंड जल्दी शुरू हुई है. जानकारों के मुताबिक इस साल ठंड रिकाॅर्ड तोड़ सकती है.
-
पटना- 27.3- 13.9
-
गया- 27.3- 8.9
-
मुजफ्फरपुर- 26.4- 16.7
-
भागलपुर- 26.7- 14.7
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










