CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, 224 राजस्व कर्मचारियों का सस्पेंशन खत्म, स्ट्राइक पीरियड को माना गया अवकाश

सम्राट चौधरी की फाइल फोटो
Bihar News: बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 224 राजस्व कर्मचारियों का सस्पेंशन वापस ले लिया है. हड़ताल के कारण रुके काम को पटरी पर लाने की कोशिश शुरू हो गई है.
Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. जिन 224 राजस्व कर्मचारियों को पहले सस्पेंड किया गया था, उनका निलंबन अब वापस ले लिया गया है. ये सभी कर्मचारी पिछले करीब ढाई महीने से सस्पेंड चल रहे थे. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव महेंद्र पाल ने सभी जिलों के डीएम को पत्र भेजकर 11 फरवरी से 19 अप्रैल के बीच सस्पेंड किए गए कर्मचारियों को बहाल करने का निर्देश दिया है.
हड़ताल अवधि को माना गया अवकाश
सरकार के नए आदेश के अनुसार, 11 फरवरी 2026 से हड़ताल पर गए कर्मचारियों की इस अवधि को अब नियमित अवकाश माना जाएगा. पहले इसे असाधारण अवकाश (Extra Ordinary Leave) माना जा रहा था, लेकिन अब इसे बदलकर अर्जित अवकाश (Earned Leave) कर दिया गया है. अगर किसी कर्मचारी के पास Earned Leave नहीं बचा है, तो उसे अग्रिम अवकाश देने का भी प्रावधान किया गया है.
पहले क्यों हुआ था सस्पेंशन
दरअसल, अपनी मांगों को लेकर पूरे बिहार में राजस्व कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर चले गए थे. इसके बाद अलग-अलग आदेश जारी कर 224 कर्मचारियों और 47 अंचल अधिकारियों (CO) को सस्पेंड किया गया था. इन पर सरकारी काम में लापरवाही, अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी, राजस्व वसूली में कमी और अतिक्रमण हटाने जैसे कार्यों में ढिलाई जैसे आरोप लगाए गए थे. साथ ही जनगणना-2027 जैसे महत्वपूर्ण कामों में बाधा डालने की भी बात कही गई थी.
कामकाज पर पड़ा था बड़ा असर
हड़ताल के कारण राज्य के 537 अंचलों में कामकाज प्रभावित हो गया था. रोजाना हजारों की संख्या में म्यूटेशन और परिमार्जन के आवेदन लंबित हो रहे थे. अब तक 40 लाख से ज्यादा मामले अटके पड़े हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है.
अब काम पटरी पर लाने की कोशिश
सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों को राहत देने और कामकाज को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जो कर्मचारी काम पर लौट चुके हैं, उनके मामलों में नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाए.
Also Read: निशांत कुमार 3 मई से बिहार यात्रा पर निकलेंगे, संजय झा बोले- आगे की रणनीति पार्टी तय करेगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










