ePaper

नो-पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने वालों का कट रहा इ-चालान

Updated at : 23 Jan 2026 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
नो-पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने वालों का कट रहा इ-चालान

राजधानी में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त और सुरक्षित बनाने के लिए नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों पर सख्ती बढ़ा दी गयी है. प

विज्ञापन

संवाददाता, पटना राजधानी में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त और सुरक्षित बनाने के लिए नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों पर सख्ती बढ़ा दी गयी है. पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आइसीसीसी) से जुड़े हाइ रेजोल्यूशन और ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (एएनपीआर) कैमरों की मदद से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सीधे ऑटोमेटिक चालान किया जा रहा है. वहीं, जिन इलाकों में ये कैमरे उपलब्ध नहीं हैं, वहां आइसीसीसी के सर्विलांस कैमरों से ली गयी तस्वीरों के आधार पर चालान जारी किया जा रहा है. स्मार्टसिटी के मुताबिक, बीते 52 दिनों में नो-पार्किंग में वाहन खड़े करने के कुल 4806 मामले सामने आये, जिनमें से वाहन नंबर की पहचान कर 2371 वाहनों का चालान किया गया. स्मार्ट सिटी की ओर से नो-पार्किंग में खड़े वाहनों की तस्वीरें ट्रैफिक पुलिस को भेजी जा रही हैं, जिसके आधार पर कार्रवाई हो रही है. मालूम हो कि नगर आयुक्त व पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एमडी यशपाल मीणा के निर्देश पर 28 नवंबर 2025 से निगरानी के लिए लगाये गये कैमरों का उपयोग चालान काटने में भी किया जा रहा है. प्रमुख सड़कों पर हो रही रियल टाइम निगरानी नेहरू पथ, बोरिंग रोड, कंकड़बाग, राजाबाजार, फ्रेजर रोड, एग्जीबिशन रोड, पटना जंक्शन क्षेत्र, गांधी मैदान समेत शहर की सभी प्रमुख और भीड़भाड़ वाली सड़कों पर रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है. इसका उद्देश्य अवैध पार्किंग पर नियंत्रण, ट्रैफिक जाम में कमी और यातायात को सुगम बनाना है. नगर आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. एक दिसंबर से 22 जनवरी तक कटे इ-चालान के आंकड़े माह – नो पार्किंग में पाये गये – कटा चालान दिसंबर – 2669 – 793 जनवरी – 2137 – 1578

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DURGESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

DURGESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन