केंद्र ने ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए दिये 1170 करोड़ का बंधित अनुदान : सम्राट

Updated at : 12 Sep 2024 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्र ने ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए दिये 1170 करोड़ का बंधित अनुदान : सम्राट

15वें वित्त आयोग की अनुशंसा पर मिली राशि से गांव में बढ़ेंगी बुनियादी सुविधाएं

विज्ञापन

15वें वित्त आयोग की अनुशंसा पर मिली राशि से गांव में बढ़ेंगी बुनियादी सुविधाएं

संवाददाता,पटना

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के अनुसार केंद्र सरकार ने बिहार के ग्रामीण स्थानीय निकायों के विकास के लिए बंधित अनुदान के रूप में 1170 करोड़ रुपये जारी किये हैं. यह राशि वित्तीय वर्ष 2024 -25 में मिलने वाले केंद्रीय अनुदान की पहली किस्त है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व कचरा प्रबंधन जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास होगा. उन्होंने बताया कि केंद्र की इस अनुदान राशि का उपयोग स्थानीय निकायों द्वारा दो तरह की बुनियादी सेवाओं के लिए किया जायेगा. पहला घरेलू अपशिष्ट, मानव मल, मल, कीचड़ प्रबंधन और उपचार सहित खुले में शौच से मुक्ति दिलाने वाले कार्य कराये जाएंगे, जिससे गांवों में स्वच्छता बढ़ेगी.श्री चौधरी ने बताया कि बंधित अनुदान की राशि से जो दूसरे काम होंगे,उनमें पीने के पानी की आपूर्ति, वर्षा जल संचयन और जल पुनर्चक्रण को प्राथमिकता दी जायेगी.उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हर पंचायत जहां तक संभव हो, इन दोनों महत्वपूर्ण सेवाओं में से प्रत्येक के लिए इन बंधे अनुदानों का आधा हिस्सा करेंगी, लेकिन जिस पंचायत ने एक श्रेणी की जरूरतों को पूरा कर लिया है, वह दूसरी श्रेणी के लिए भी उस धन का उपयोग कर सकती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन