सीबीएसइ : 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, 48.68 प्रतिशत विद्यार्थी हुए सफल

Published by : AMBER MD Updated At : 05 Aug 2025 6:25 PM

विज्ञापन

सीबीएसइ की ओर से 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया गया. 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में कुल 48.68 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

सीबीएसइ की ओर से 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया गया. 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में कुल 48.68 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं. इस बार सप्लीमेंट्री परीक्षा में कुल 1,43,648 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 1,38,898 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में कुल 67620 विद्यार्थी पास हुए हैं. बोर्ड की ओर से 15 से 22 जुलाई को परीक्षा आयोजित की गयी थी. परीक्षा 970 सेंटरों पर आयोजित की गयी थी. सप्लीमेंट्री परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 51.04 और लड़कों का पास प्रतिशत 47.41 प्रतिशत दर्ज किया गया. मार्क्सशीट व पासिंग सर्टिफिकेट विद्यार्थियों के डिजीलॉकर में जल्द ही डाल दिया जायेगा. वहीं वेरिफिकेशन प्रोसेस आठ अगस्त से शुरू किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन