1000 रुपये में बिहार से दिल्ली का सफर, गांधी मैदान से खुलेंगी बसें, BSRTC ने जारी किया टाइम-टेबल और किराया

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 10 Feb 2026 8:49 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

BSRTC Special Bus: बाहर रहने वाले बिहारियों को राहत देने के लिए BSRTC ने 200 विशेष बसें चलाई हैं. बिहार से दिल्ली, हरियाणा और अन्य राज्यों के लिए सब्सिडी वाला सस्ता किराया तय किया गया है. इससे ट्रेन टिकट की परेशानी कम होगी और यात्रा आसान बनेगी.

विज्ञापन

BSRTC Special Bus: होली और ईद के दौरान ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट से परेशान होने वाले बिहारियों के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) 23 फरवरी से 23 मार्च के बीच करीब 200 विशेष बसें चलाने जा रहा है. इन बसों का मुख्य फोकस दिल्ली, हरियाणा, झारखंड और पश्चिम बंगाल से बिहार आने वाले लोगों पर है. 5 फरवरी से ही इनकी ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है, ताकि लोग समय रहते अपनी सीट पक्की कर सकें.

जेब पर नहीं पड़ेगा भारी बोझ

इस बार सफर न केवल आसान बल्कि सस्ता भी होगा. सरकार ने प्रमुख रूटों पर भारी सब्सिडी देने का एलान किया है. पटना से दिल्ली का एसी सीटर किराया सब्सिडी के बाद मात्र 1254 रुपये रह गया है, जबकि स्लीपर बस के लिए 1893 रुपये देने होंगे.

इसी तरह मुजफ्फरपुर, गया और सीवान जैसे शहरों से भी दिल्ली और अंबाला के लिए किफायती दरों पर बसें उपलब्ध होंगी. इससे प्राइवेट बस ऑपरेटरों की मनमानी और अधिक किराया वसूलने की आदत पर भी लगाम लगेगी.

टाइम-टेबल और रूटों के बारे में जानिये

यात्रियों की सुविधा के लिए निगम ने बसों का समय भी तय कर दिया है. दिल्ली जाने वाली बसें पटना के गांधी मैदान से सुबह 11:30 बजे और गया से शाम 7:30 बजे रवाना होंगी. इसी तरह पूर्णिया से अंबाला और मुजफ्फरपुर से रांची के लिए भी सुविधाजनक समय तय किया गया है. दिल्ली रूट पर सबसे ज्यादा 62 बसें लगाई गई हैं, जबकि हरियाणा के लिए 40 और झारखंड के लिए 10 बसें चलेंगी. उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए भी बस चलाई जा रही हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

हाइ-टेक सुविधाएं और आसान पेमेंट

इन स्पेशल बसों में सफर को आरामदायक के लिए तकनीक का पूरा इस्तेमाल किया गया है. यात्री अपना टिकट यूपीआई (UPI), डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए बुक कर सकते हैं. बस के अंदर भी ऑन-स्पॉट ई-टिकटिंग की सुविधा मिलेगी. यह कदम उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगी जिन्हें आखिरी समय तक ट्रेन का कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है. अब आप बिना किसी झंझट के सस्ते में अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने घर आ सकेंगे.

इसे भी पढ़ें : बिहार शिक्षक भर्ती TRE-4 में बड़ा बदलाव, अब एक उम्मीदवार, एक ही रिजल्ट, 44000 भर्तियों के लिए जल्द आएगा नोटिफिकेशन

पुश्तैनी जमीन बनी मुसीबत, बिहार के इस जिले में अटक सकता है लगभग 100000 किसानों का पैसा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन