दानापुर में समीक्षा बैठक: जनगणना कार्य में तेजी लाने पर जोर, एसडीओ ने दिए सख्त निर्देश

Published by : raginisharma Updated At : 16 May 2026 2:02 PM

विज्ञापन

बैठक की तस्वीर

Bihar News : दानापुर नगर परिषद कार्यालय में जनगणना कार्य की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में एसडीओ अनिरुद्ध पांडेय ने प्रगणकों और सुपरवाइजरों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश देते हुए लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी.

विज्ञापन

Bihar News:(संजय कुमार) जनगणना कार्य को समय पर और व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने को लेकर शनिवार को दानापुर नगर परिषद कार्यालय के सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अनिरुद्ध पांडेय ने की. इस दौरान जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई और गणना करने वाले कर्मचारी और सुपरवाइजरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

जनगणना कार्य में तेजी लाने पर जोर

बैठक के दौरान एसडीओ ने जनगणना कार्य में आ रही समस्याओं और चुनौतियों पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी गणना करने वाले कर्मचारी और सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि क्षेत्रीय स्तर पर आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान करें और कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें.

30 मई तक कार्य पूरा करने का निर्देश

एसडीओ अनिरुद्ध पांडेय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि हर हाल में 30 मई तक जनगणना का कार्य पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि समय सीमा का पालन करना बेहद जरूरी है और इसमें किसी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी.

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

बैठक में एसडीओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि जनगणना कार्य में कोताही बरतने वाले गणना करने वाले कर्मचारी और सुपरवाइजरों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य की नियमित निगरानी की जाए ताकि किसी प्रकार की गलती की संभावना न रहे. बैठक में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रशासक पंकज कुमार, नगर प्रबंधक अमरेंद्र कुमार, ब्रजेश सिंह, प्रधान लिपिक सुभाष कुमार सहित कई गणना करने वाले कर्मचारी और सुपरवाइजर मौजूद रहे. बैठक के अंत में जनगणना कार्य को सुचारु और समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया.

Also Read: हाजीपुर समेत जिले भर में वट वृक्ष की धूम, श्रद्धा के साथ उमड़ी महिलाओं की भीड़; जगह-जगह हुई पूजा-अर्चना

विज्ञापन
raginisharma

लेखक के बारे में

By raginisharma

raginisharma is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन