हाजीपुर समेत जिले भर में वट वृक्ष की धूम, श्रद्धा के साथ उमड़ी महिलाओं की भीड़; जगह-जगह हुई पूजा-अर्चना

वट सावित्री की पूजा करती महिलाए
Bihar News: हाजीपुर समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ वट सावित्री पूजा की. महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की. इस दौरान कई स्थानों पर सावित्री-सत्यवान की कथा भी आयोजित की गई.
Bihar News: (कैफ अहमद) हाजीपुर समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा, विश्वास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया. सुबह से ही शादीशुदा महिलाएं पारंपरिक परिधान और श्रृंगार कर पूजा-अर्चना के लिए घरों से निकलीं. शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों और वट वृक्ष (बरगद) के आसपास महिलाओं की भीड़ देखने को मिली. महिलाओं ने विधि-विधान के साथ वट वृक्ष की पूजा की और अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि तथा परिवार की खुशहाली की कामना की.
कई स्थानों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़
शहर के बाजार समिति, यादव चौक, मीनापुर, शाही कॉलोनी, दिग्घी सहित कई क्षेत्रों में वट वृक्ष के पास पूजा-अर्चना की गई. महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर कच्चा धागा बांधा और पूजा सामग्री अर्पित की. पूजन के दौरान फल, फूल, मिठाई, भीगा चना, पंखा तथा अन्य पारंपरिक सामग्री चढ़ाई गई. कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा की और धार्मिक परंपराओं का पालन किया.
सावित्री-सत्यवान की कथा सुनने की रही परंपरा
वट सावित्री पूजा के अवसर पर कई जगह महिलाओं ने समूह बनाकर सावित्री और सत्यवान की कथा सुनी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता सावित्री ने अपने तप, समर्पण और दृढ़ संकल्प के बल पर यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे. इसी मान्यता के कारण यह व्रत पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए विशेष महत्व रखता है.
वट वृक्ष की पूजा का धार्मिक महत्व
पंडितों के अनुसार वट वृक्ष को दीर्घायु और जीवनदायी माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना गया है. मान्यता है कि वट सावित्री व्रत करने से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और वैवाहिक जीवन में मजबूती आती है. इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक गीत भी गाए और परिवार के सुखद भविष्य की कामना की.
पूजा स्थलों पर दिखी उत्साहपूर्ण माहौल
पूजा स्थलों पर महिलाओं के बीच धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला. पारंपरिक वेशभूषा और पूजा की तैयारियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। दिनभर जिले के विभिन्न इलाकों में वट सावित्री व्रत की रौनक बनी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रागिनी शर्मा
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










