वैशाली में अखिल भारतीय विश्वकर्मा समाज की नई जिला कमेटी का गठन, मोनू शर्मा बने जिलाध्यक्ष

Author Rahul Ray|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
-फोटो-20- बैठक के दौरान विश्वकर्मा समाज के लोग  | Prabhat Khabar Network

बैठक के दौरान विश्वकर्मा समाज के लोग

अखिल भारतीय विश्वकर्मा (लोहार) समाज की वैशाली जिला इकाई ने महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की. इस बैठक में संगठन विस्तार और समाज के उत्थान के लिए नई जिला एवं प्रखंड स्तर की इकाइयों का गठन किया गया.

विज्ञापन

Hajipur News: अखिल भारतीय विश्वकर्मा (लोहार) समाज की वैशाली जिला इकाई की ओर से रामाशीष चौक स्थित एक निजी सभागार में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में संगठन की मजबूती, समाज की एकजुटता और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए जिला एवं प्रखंड स्तर पर नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई. बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यासागर शर्मा ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने किया.

समाज के उत्थान के लिए संगठनात्मक मजबूती जरूरी

राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यासागर शर्मा ने कहा कि किसी भी समाज के उत्थान के लिए उसकी संगठनात्मक शक्ति का मजबूत होना अनिवार्य है. उन्होंने वैशाली जिले में समाज की भागीदारी बढ़ाने और संगठन की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

वहीं, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि नई कमेटी के गठन से जिले में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी. उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के अधिकारों की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे.

युवाओं और बुद्धिजीवियों को जोड़ने का लिया संकल्प

बैठक में समाज के युवाओं और बुद्धिजीवियों को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक चेतना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया. इसके साथ ही समाज के आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक अधिकारों को लेकर भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की रणनीति भी तैयार की गई.

नई जिला और प्रखंड कमेटी का हुआ गठन

बैठक के दौरान जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मोनू शर्मा को जिलाध्यक्ष, धर्मनाथ शर्मा को प्रधान महासचिव, संजीत कुमार को जिला उपाध्यक्ष तथा मुकेश कुमार शर्मा को जिला कोषाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई.

जिला महिला प्रकोष्ठ में अंजू शर्मा को जिलाध्यक्ष, संजू देवी एवं पार्वती देवी को जिला उपाध्यक्ष तथा रिंकू देवी को जिला सचिव बनाया गया. प्रखंड स्तर पर हाजीपुर महिला प्रखंड अध्यक्ष के रूप में संजू देवी एवं सन्नी शर्मा, महुआ से चंदा कुमारी तथा भगवानपुर से चांदनी कुमारी एवं अनिल शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई. वहीं, भगवानपुर प्रखंड के उपाध्यक्ष पद पर तारा देवी, अखिलेश्वर शर्मा एवं राजकुमार ठाकुर को मनोनीत किया गया.

संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प

बैठक में संतोष शर्मा, चंचल शर्मा, जवाहर शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, सौरभ कुमार, सोनू शर्मा, जय ठाकुर, अरविंद शर्मा, राकेश शर्मा, मुकेश शर्मा और पप्पू शर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे. सभी ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और समाज के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया.


विज्ञापन
Rahul Ray

लेखक के बारे में

By Rahul Ray

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन