हाजीपुर में ऑल इंडिया मैजिक साइंस सोसाइटी की वार्षिक बैठक, बिहार में जादू अकादमी की स्थापना की उठी मांग

Author Abhishek Kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

जादू गोष्ठी कार्यालय में किया गया आयोजन

हाजीपुर में ऑल इंडिया मैजिक साइंस सोसाइटी की वार्षिक बैठक सह विचार गोष्ठी आयोजित हुई. बैठक में बिहार में एक समर्पित जादू अकादमी स्थापित करने की मांग पर सहमति बनी. जादूगरों ने अपनी कला का प्रदर्शन भी किया.

विज्ञापन

Hajipur News: ऑल इंडिया मैजिक साइंस सोसाइटी की वार्षिक बैठक सह विचार गोष्ठी का आयोजन रविवार को हाजीपुर के जढ़ुआ स्थित संस्था के कार्यालय में किया गया. कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के जादूगर आरके तिवारी, जादूगर चंद्रशेखर और झारखंड के जादूगर बीपी वर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुआ.

कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के महासचिव डॉ. विनोद कुमार पटेल द्वारा अतिथि जादूगरों के स्वागत के साथ हुई. वहीं, सोसाइटी के कोषाध्यक्ष एवं स्वराज फाउंडेशन के सचिव जादूगर स्वराज कुमार ने उपस्थित अतिथियों का परिचय कराया.

बिहार में जादू अकादमी की स्थापना पर हुई चर्चा

विचार गोष्ठी के दौरान जादू कला के संरक्षण और संवर्धन को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई. बैठक में बिहार में एक समर्पित जादू अकादमी की स्थापना करने, जादू कला के विकास के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने तथा जादू को आधिकारिक रूप से कला की श्रेणी में शामिल करने के लिए बिहार सरकार से मांग करने पर सहमति बनी.

वक्ताओं ने कहा कि जादू केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि एक सृजनात्मक और बौद्धिक कला है, जिसे संस्थागत स्तर पर बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता है.

जादूगरों ने किया कला का प्रदर्शन

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राज्यों से आए जादूगरों ने अपनी कला का प्रदर्शन भी किया और जादू विधा के प्रचार-प्रसार तथा नई पीढ़ी को इससे जोड़ने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए.

इस अवसर पर प्रख्यात जादूगर डॉ. अजमोहन, जादूगर आरके तिवारी, जादूगर महानंदा, जादूगर संजीत, जादूगर मदन मोहन, जादूगर राजेंद्र, एस मैजिक के निदेशक जादूगर शंभू सिंह, सम्राट मान्यता मैजिक के निदेशक जादूगर राजन, एक्शन फॉर सोशल चेंज की सचिव आशा पटेल तथा स्वराज फाउंडेशन के अध्यक्ष अमन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


विज्ञापन
अभिषेक कुमार

लेखक के बारे में

By अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. इनकी सबसे अच्छी पकड़ क्राइम और राजनीति की खबरों पर है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन