ePaper

बालू लोड नाव गंगा में डूबी, दस मजदूर तैरकर निकले बाहर, दो लापता

Updated at : 20 May 2024 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
बालू लोड नाव गंगा में डूबी, दस मजदूर तैरकर निकले बाहर, दो लापता

मनेर. रविवार को किता चौहत्तर पूर्वी पंचायत के महावीर टोला गांव स्थित गंगा घाट पर बालू लदी एक नाव एक दर्जन मजदूरों के साथ गंगा नदी में डूब गयी.

विज्ञापन

मनेर. रविवार को किता चौहत्तर पूर्वी पंचायत के महावीर टोला गांव स्थित गंगा घाट पर बालू लदी एक नाव एक दर्जन मजदूरों के साथ गंगा नदी में डूब गयी. हालांकि दस मजदूर तैरकर गंगा नदी के बाहर निकल गये, जबकि दो मजदूर लापता हो गये. घटना की सूचना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गयी. सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम दो बोट की मदद से देर शाम तक लापता मजदूरों की तलाश में गंगा नदी के खाक छानते रही. इधर घटना को लेकर परिवार वालों के बीच कोहराम मचा रहा. जबकि परिजनों व पुलिस का कहना था कि सभी लोग सब्जी की खेती कर नाव से लौट रहे थे. बताया जाता है कि मनेर के गौरया स्थान की एक बड़ी नाव कोइलवर की ओर से बालू लेकर पटना की ओर जा रही थी. मनेर थाना क्षेत्र के महावीर टोला गांव के समीप तेज पुरवा हवा होने के कारण गंगा नदी के किनारे से लगभग 20 मीटर पहले असंतुलित हुई फिर गोता लगाकर डूब गयी. नाव को असंतुलित होता देखकर उस पर सवार करीब दर्जन मजदूर जान बचाने के लिए नाव पर से गंगा नदी में कूद गये, जिसमें से 10 मजदूर तैर कर बाहर निकल गये, जबकि दो नाव मजदूर लापता हो गये. लापता हुए मजदूरों की पहचान गोरैया स्थान के स्व. चंदेश्वर राय के 59 वर्षीय पुत्र विजेंद्र राय और बच्चू राय के 34 वर्षीय पुत्र रणवीर राय रूप में हुई है. मनेर थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने घटना की सूचना एसडीआरएफ के जिला नियंत्रण कक्ष को दी. जिसके बाद स्टेट डिजास्टर फोर्स की टीम घाट पर पहुंची और देर शाम तक नदी में लापता मजदूरों के तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया, लेकिन दोनों लोगों का कोई अता पता नहीं चल सका. ऑक्सीजन लेकर नदी में हुई खोजबीन एसडीआरएफ की टीम के 2 बोट गंगा नदी में काफी देर तक सर्च अभियान चलाया. उसके बाद निर्णय हुआ कि पानी लगभग 20 से 25 मीटर गहरा है, इसके बाद नदी में एसडीआरएफ के एक कर्मचारी को ऑक्सीजन के साथ उतारने का निर्णय लिया गया, लेकिन उसने बताया कि नदी की तेजधार के कारण अपना 20 किलो का बाट बह जाता है. इसलिए कहीं से एक और 20 किलो का बाट जुगाड़ किया जाये गांव में तलाश के बाद 10 किलो का बाट मिला जिसके बाद सर्च अभियान ऑक्सीजन के सहारे नदी के गहराई तल में जाकर किया गया लेकिन अभी तक लापता का कुछ पता नहीं चल सका है. ऐसी आशंका है की नदी की तेज बहाव के कारण दोनों बह गये होंगे या नाव में ही फंसे अथवा बालू के कटाई से बने खोह में फंसे गये होंगे. नदी से तैरकर निकले ये मजदूर नदी में डूबे नाव पर सवार गौरया स्थान निवासी राजकिशोर राय, लाल साहेब राय, नंद कुमार राय, रामाशंकर राय, राजनधारी राय, वीरेश्वर राय, पुंदन साव, मंगल राय, रामाशंकर राय, अजय राय का कहना है कि हम सभी नाव को संतुलित होता देख नदी में छलांग लगा दिया लेकिन वह दोनों नाव से कूदे या नाव पर ही रह गये हम लोगों को पता नहीं चल सका. परिजनों व प्रतिनिधि कहते हैं खेती करने गये थे नाव के साथ लापता दोनों के परिजनों की मानें तो सभी लोग गौरैया स्थान से 10 किलोमीटर दूर गंगा नदी को पार कर दुसईया दियारे पर खेती करने गये थे और खेती से वह लोग लौट रहे थे. इसी क्रम में जानवरों के लिए घास व चारा लाद लिया था. इसी दौरान नाव डूबी. वहींं एसडीआरएफ की टीम लीडर का कहना है कि बालू लदी नाव डूबी हुई है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत का कहना है कि सब्जी की खेती को लेकर लोग जाते हैं उसके बाद नाव से वापस लौट रहे थे. जिस दौरान नाव डूबी. हालांकि इस मामले की जांच की बात करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन