ई बिहार है बिहार, गली-गली चक्कर लगवा देगा: लालू प्रसाद

Updated at : 13 May 2024 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
ई बिहार है बिहार, गली-गली चक्कर लगवा देगा: लालू प्रसाद

राजद में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जबरदस्त कटाक्ष किये हैं. कहा है कि बिहारी बुड़बक नहीं है. बिहार के लोग अच्छे से जानते है कि बिहार से 40 में से 39 सांसद लेकर बिहार की जगह सब कुछ गुजरात में ही किया.

विज्ञापन

– कहां गया चीनी मिल और उसकी चीनी से बनी चाय पीने का वादा संवाददाता, पटना राजद में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जबरदस्त कटाक्ष किये हैं. कहा है कि बिहारी बुड़बक नहीं है. बिहार के लोग अच्छे से जानते है कि बिहार से 40 में से 39 सांसद लेकर बिहार की जगह सब कुछ गुजरात में ही किया. सब निवेश गुजरात ही ले गये, जबकि लंबे समय से बिहार में एनडीए सरकार है. इसके बाद भी पांच साल बाद चुनाव में बिहार घूमने आते हैं? साथ ही उन्होंने नसीहत दी कि तीन चरण में बिहार ने सड़क पर उन्हें ला ही दिया. ई बिहार है बिहार! बाकी बचे चार चरणों में गली-गली में चक्कर लगवा देगा. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने उन्हें याद दिलाया कि बोला था ना 2014 में? चीनी मिल खुलवा इसी मिल की बनी चीनी की चाय पीऊंगा? 10 बरस हो गए? क्या हुआ तेरा वादा? जो प्रधानमंत्री अपने वादे के मुताबिक प्रदेश में एक छोटी- सी चीनी मिल नहीं खुलवा सकता हो? जो प्रधानमंत्री विशेष राज्य के दर्जे से लेकर 10 वर्षों में अपने बड़े-बड़े आसमानी वादों में से एक रत्ती भर भी वादा पूरा ना कर सका हो? जो प्रधानमंत्री भरे मंच से अपने ही सहयोगी दल के मुख्यमंत्री द्वारा हाथ जोड़ गिड़गिड़ाने पर भी 100 बरस पुरानी एवं ऐतिहासिक पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय यूनिवर्सिटी का दर्जा तक ना दे सके? ऐसे प्रधानमंत्री रोड क्या चाहे गली-गली घूम नुक्कड़ नाटक करे, इससे बिहार को क्या फायदा होगा?

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन